फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: Scrap dealer from Meerut robbed of ₹24.85 lakh; nine miscreants in two cars carried out the crime

यूपी: मेरठ के स्क्रैप कारोबारी से 24.85 लाख रुपये की लूट, दो कारों में नौ बदमाशों ने की वारदात, छह पकड़े

Mon, 24 Aug 2026 10:35 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Mohd Mustakim Updated Mon, 24 Aug 2026 10:35 PM IST
सार

Meerut News: मेरठ के लोहियानगर निवासी स्क्रैप कारोबारी गिलमान को गाजियाबाद के वेब सिटी में लूट लिया गया। मेरठ के ही महलका गांव के बदमाश और साहिबाबाद में रहने वाले दो सगे भाई भी इस वारदात में शामिल हैं। रेकी के बाद वारदात को अंजाम दिया गया। 

विज्ञापन
UP: Scrap dealer from Meerut robbed of ₹24.85 lakh; nine miscreants in two cars carried out the crime
स्क्रैप कारोबारी गिलमान और वारदात में प्रयुक्त स्कॉर्पियो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के स्क्रैप कारोबारी से 24.85 लाख रुपये की लूट में मुख्य रूप से उनके पड़ोसी और पूर्व चालक की संलिप्तता सामने आ रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, कारोबारी का पड़ोसी आसिफ करीब तीन माह से उनकी और उनके बेटे की रेकी कर रहा था। उसने कारोबारी के पूर्व चालक से उनके ठिकानों, कारोबार और लेनदेन की पूरी जानकारी जुटाई थी।
विज्ञापन

 

इसके बाद मेरठ के लावड़ क्षेत्र स्थित महलका गांव के बदमाशों को वारदात के लिए तैयार किया। साहिबाबाद के अर्थला निवासी दो सगे भाइयों को भी डेढ़ करोड़ रुपये से अधिक की लूट करने पर 25 लाख रुपये देने का लालच देकर गिरोह में शामिल किया गया था। दोनों पूर्व में चोरी और अवैध असलहा रखने के आरोप में जेल जा चुके हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरठ के लोहियानगर क्षेत्र के अलीबाग निवासी नईमुद्दीन और उनके बेटे गिलमान का स्क्रैप का कारोबार है। रुपयों के लेनदेन का काम गिलमान देखते हैं। पुलिस के अनुसार, 21 अगस्त की शाम वेव सिटी थाना क्षेत्र में कार सवार कारोबारी को लूट लिया गया था।
 
विज्ञापन

पुलिस की अब तक की जांच में सामने आया है कि अलीबाग निवासी आसिफ दोनों की गतिविधियों पर नजर रख रहा था। उसने उनके बारे में पूर्व चालक से जानकारियां जुटाईं। पूर्व चालक ने यह भी बताया था कि कारोबारी का एक पार्टनर दिल्ली के जाफराबाद में रहता है और भुगतान के लिए वहां जाते समय कार में एक से डेढ़ करोड़ रुपये तक होते हैं। इसी जानकारी के आधार पर लूट की योजना बनाई गई।
 

छह बदमाश हिरासत में, तीन फरार
पुलिस के अनुसार, वारदात में कुल नौ बदमाश शामिल थे। कुछ ने चेहरा ढक रखा था। इनमें से छह को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। तीन बदमाश अभी फरार हैं और आशंका है कि लूट की रकम उन्हीं के पास है।
 

किराये पर ली थीं कारें
गिरोह के सरगना आसिफ ने 21 अगस्त को शालीमार गार्डन स्थित ट्रैवल्स एजेंसी से दो कारें किराये पर ली थीं। आरोपी ने एजेंसी संचालक से फर्जी सिम के जरिये बात की थी, उनको बताया गया था कि रिश्तेदार की गमी में मेरठ से दिल्ली जाना है। अर्थला निवासी दोनों भाइयों ने कारें मेरठ पहुंचाईं, जहां लावड़ क्षेत्र से चार अन्य बदमाश हथियारों के साथ कारों में सवार हुए। आसिफ, उसका एक साथी और कारोबारी का पूर्व चालक कारोबारी की हापुड़ रोड स्थित स्क्रैप फैक्टरी के पास मिले।
 

फैक्टरी और रास्ते में भी की थी लूट की कोशिश
बदमाश शाम करीब चार बजे फैक्टरी में घुसे और गिलमान पर एक लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। वहां लोगों की संख्या अधिक होने के कारण वे लूटपाट किए बिना लौट गए। इसके बाद फैक्टरी से कुछ दूरी पर गिलमान की कार को ओवरटेक कर रोकने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हुए। इसके बाद वेव सिटी में बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस का दावा, कार में थे 20 लाख रुपये
पुलिस का दावा है कि कारोबारी ने 21 अगस्त को बैंक से 28.50 लाख रुपये निकाले थे और लूट के वक्त कार में 20 लाख रुपये मौजूद थे। दूसरी तरफ, कारोबारी ने 24.85 लाख रुपये लूटे जाने की बात कही है।
 

हरियाणा, सहारनपुर और मेरठ में दबिश
गाजियाबाद पुलिस उपायुक्त धवल जायसवाल ने बताया कि लूट में शामिल कुछ बदमाशों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। लूट की रकम लेकर फरार बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें हरियाणा, सहारनपुर और मेरठ में दबिश दे रही हैं। जल्द पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

ये भी देखें...
यूपी: आंध्र प्रदेश में दंपती व बेटी की मौत का कारण बना शेख सादिक मेरठ से गिरफ्तार; हड़प ली थी सारी संपत्ति
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed