फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: Scheduled caste groom was beaten up by taking him off from a mare during ghudchadhi In Meerut

यूपी: घुड़चढ़ी के दौरान दूल्हे को घोड़ी से उतारा, फिर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, पढ़ें पूरा मामला

Wed, 11 May 2022 12:23 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 11 May 2022 12:23 PM IST
सार

मेरठ के सरूरपुर थाना क्षेत्र के गांव हसनपुर-रजापुर में घुड़चढ़ी के दौरान कुछ युवकों ने दूल्हे के साथ मारपीट कर दी। परिजनों ने विरोध किया तो आरोपियों ने दूल्हे को दौड़ाकर पीटा। बाद में पुलिस ने पहुंचकर दोबारा घुड़चढ़ी की रस्म पूरी कराई।

विज्ञापन
UP: Scheduled caste groom was beaten up by taking him off from a mare during ghudchadhi In Meerut
हसनपुर-रजापुर में दोबारा घुड़चढ़ी की तैयारी करता दूल्हा व पिरजन - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ के सरूरपुर थाना क्षेत्र के गांव हसनपुर-रजापुर में घुड़चढ़ी के दौरान कुछ युवकों ने अनुसूचित जाति के दूल्हे को घोड़ी से उतार दिया और उसे दौड़ाकर पीटा। बीच-बचाव में आई महिलाओं के साथ भी अभद्रता और मारपीट की गई। ऐसे हालात देख अनुसूचित समाज के लोगों ने घुड़चढ़ी बीच में ही बंद करा दी। हालांकि बाद में पुलिस ने सुरक्षा का भराेसा दिलाया और दोबारा रस्म पूरी की गई।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांव के निवासी सचिन पुत्र जसवीर की मंगलवार को बरात जानी थी। सोमवार रात परिजन गांव में ही घुड़चढ़ी की रस्म पूरी कर रहे थे। आरोप है कि गांव के कुछ युवकों ने घुड़चढ़ी के दौरान दूल्हे को घोड़ी से उतारकर अभद्रता शुरू कर दी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: शादी से पहले टूटा रिश्ता: हाथों में मेहंदी लगाए इंतजार करती रही दुल्हन, न दूल्हा पहुंचा और न बरात, पढ़ें क्या है माजरा
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने मारपीट का विरोध किया तो आरोपियों ने दूल्हे को दौड़ाकर पीटा। इससे भगदड़ मच गई। घुड़चढ़ी कार्यक्रम रोक दिया गया। महिलाओं ने शोर मचाया और सुरक्षा की गुहार लगाई, लेकिन कोई आगे नहीं आया। बाद में सूचना पर थाना पुलिस पहुंची। तब तक आरोपी मौके से फरार हो गए। 

पुलिस ने मेहमानों वहां से भिजवाया। इसके बाद मंगलवार सुबह घुड़चढ़ी की रस्म पूरी की गई। थाना प्रभारी दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद चला आ रहा है। घुड़चढ़ी के दौरान मारपीट हो गई थी। मंगलवार को घुड़चढ़ी के बाद बरात रवाना हो गई। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

गिरफ्तार: गर्भवती प्रेमिका ने आधी रात को जूस मांगा, तो लिव-इन में रह रहे प्रेमी ने दी खौफनाक मौत, 10 घंटे शव के साथ..

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed