फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: Saharanpur at 16th and Meerut at 23rd place in the National Cleanliness Survey

UP: राष्ट्रीय स्वच्छता सर्वेक्षण में सहारनपुर 16 और मेरठ 23वें स्थान पर, बागपत, सहारनपुर, बिजनौर का ये है हाल

Thu, 17 Jul 2025 11:53 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Thu, 17 Jul 2025 11:53 PM IST
सार

Meerut News: राष्ट्रीय रैंकिंग रिपोर्ट में बिजनौर नगर पालिका ने प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। स्वच्छता सर्वेक्षण में देशभर में 4580 नगर निकाय शामिल हुए।

विज्ञापन
UP: Saharanpur at 16th and Meerut at 23rd place in the National Cleanliness Survey
सहारनपुर नगर निगम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्वच्छता सर्वेक्षण की राष्ट्रीय रैंकिंग रिपोर्ट में सहारनपुर को देश में 16वां और प्रदेश में 11वां स्थान मिला है। वहीं मेरठ नगर निगम को राष्ट्रीय स्तर पर 23वीं और प्रदेश में 19वीं रैंक हासिल हुई है।
विज्ञापन

 

सफाई व्यवस्था में फिसड्डी मेरठ नगर निगम की रैंक साल दर साल घटती जा रही है। 2023-24 में निगम की रैंकिंग 17 थी। सहारनपुर नगर निगम ने 60 पायदान की लंबी छलांग लगाई। कुल 12,500 में से 10,338 अंक हासिल कर राष्ट्रीय स्तर पर 16वीं रैंक हासिल की है। जिले की 2022 में 40वीं और 2023 में 76वीं रैंक थी। 
बिजनौर नगर पालिका ने राष्ट्रीय स्तर पर 29वीं और प्रदेश स्तर पर पहली रैंक हासिल की है। मुजफ्फरनगर नगर पालिका को राष्ट्रीय स्तर पर 36वीं और राज्य स्तर पर 46वीं रैंक मिली है। खतौली और बुढ़ाना की स्थित बेहतर रही, जबकि सिसौली नगर पंचायत सबसे फिसड्डी साबित हुई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

शामली नगर पालिका को राष्ट्रीय स्तर पर 242वीं और प्रदेश स्तर पर 200वीं रैंक मिली। थानाभवन नगर पंचायत को देश में 158वीं और प्रदेश में 51वीं और रैंक प्राप्त हुई है। बागपत को प्रदेश में 82 और देश में 170 वीं रैंक मिली है। बड़ौत ने प्रदेश में 337वीं और राष्ट्रीय स्तर पर 320 वीं रैंक हासिल की है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed