{"_id":"630dc0324fd89c61c968cefc","slug":"up-roadways-speeding-bus-crushed-bike-riders-in-muzaffarnagar-two-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"Accident: यूपी रोडवेज की तेज रफ्तार बस ने मुजफ्फरनगर में बाइक सवारों को कुचला, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Accident: यूपी रोडवेज की तेज रफ्तार बस ने मुजफ्फरनगर में बाइक सवारों को कुचला, दो की मौत
Tue, 30 Aug 2022 01:16 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 30 Aug 2022 01:16 PM IST
सार
मुजफ्फरनगर के खतौली में हुए दर्दनाक हादसे में दो बाइकसवारों की मौत हो गई। यहां सीएनजी पेट्रोल पंप के पास पीछे से आ रही मुजफ्फरनगर डिपो की बस ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में एक ही गांव के दो लोगों की मौत हुई है।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में यूपी रोडवेज की तेज रफ्तार बस ने बाइक सवारों को कुचल डाला। हादसे में दो लोगों की मौत हुई है। दोनों एक ही गांव के बताए गए हैं। वहीं सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसा खतौली में हुआ है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार मूल रूप से गांव मथेड़ी और वर्तमान में खतौली के जमुना विहार निवासी प्रमोद पुत्र कंवरपाल और राजू उर्फ राजकुमार पुत्र उपेंद्र बाइक पर सवार होकर जीटी रोड से खतौली की तरफ जा रहे थे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: UP: फिर दागदार हुई खाकी, थाने में भिड़े इंस्पेक्टर और दरोगा, खूब हुई हाथापाई एसपी ने जांच बैठाई
विज्ञापन
जब वह भैंसी कट से आगे सीएनजी पेट्रोल पंप के पास पहुंचे तो पीछे से आ रही मुजफ्फरनगर डिपो की बस ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर घायल हो गए। आसपास के लोगों ने पुलिस की मदद से दोनों को अस्पताल भिजवाया, जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। हादसे में मौत के बाद गम का माहौल है।