फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: Inspector and Inspector clashed in the police station in Shamli, Investigation Starts

UP: फिर दागदार हुई खाकी, थाने में भिड़े इंस्पेक्टर और दरोगा, खूब हुई हाथापाई, एसपी ने जांच बैठाई

Tue, 30 Aug 2022 12:57 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 30 Aug 2022 12:57 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के शामली में एक थाने में दरोगा व इंस्पेक्टर आपस में भिड़ गए।  दोनों के बीच जमकर गाली गलौज व हाथापाई हुई। हालांकि अन्य पुलिसकर्मियों ने जैसे तैसे दोनों को शांत कराया। वहीं इसका एक क्लिप भी वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
UP: Inspector and Inspector clashed in the police station in Shamli, Investigation Starts
थाने में भिड़ते दरोगा और इंस्पेक्टर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के शामली में पुलिस ने फिर से महकमे को शर्मसार कर दिया। यहां पुलिसकर्मी वर्दी की मर्यादा भूल आम जनता की तरह खुद ही एक-दूसरे से भिड़ गए। यहं थाने के इंस्पेक्टर और एक दरोगा के बीच जमकर गाली-गलौज व हाथापाई हुई। वहीं इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। घटना संज्ञान में आने पर एसपी अभिषेक झा ने मामले में जांच बैठा दी है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शामली आदर्श मंडी थाने में सोमवार रात इंस्पेक्टर और दरोगा आपस में भिड़ गए। थाने में दोनों के बीच हाथापाई तक की नौबत आ गई। इस दौरान जमकर गाली-गलौज हुई और दोनों ने एक-दूसरे को देख लेने की धमकी दी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: अफसरों का कारनामा, खंभों के बीच ही 'क्रांतिपथ' बना डाला, बजट के अभाव में अधूरा छोड़ा निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर और दरोगा में हाथापाई होता देख साथी पुलिसकर्मियों ने किसी तरह दोनों में बीच-बचाव कराया। वहीं इस घटना की सीसीटीवी फुटेज वायरल हो गई है। एसपी ने सीओ कैराना को मामले की जांच सौंपी है।

वायरल वीडियो में इंस्पेक्टर एमपी सिंह कुर्सी पर बैठे दिख रहे हैं। दरोगा भूदेव सिंह पास में खड़े हैं। दोनों में किसी बात को लेकर बहस हो रही है। कुछ देर बाद दोनों के बीच हाथापाई तक की नौबत आ गई।

झगड़ा बढ़ता देख साथी पुलिसकर्मियों ने दोनों अधिकारियों को किसी तरह शांत कराया। बताया गया कि बाद में इंस्पेक्टर और दरोगा ने इसकी शिकायत एसपी से कर दी। मामला उच्चाधिकारियों तक पहुंचा तो एसपी अभिषेक झा ने जांच सीओ कैराना बिजेंद्र भड़ाना को सौंपी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed