फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP roadways bus hit the bikers while they were talking on the roadside in Kharkhauda , two died

मेरठ: सड़क किनारे बात कर रहे बाइक सवार युवकों को बस ने रौंदा, दो की मौत, हंगामा

Fri, 25 Dec 2020 12:08 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 25 Dec 2020 12:08 PM IST
विज्ञापन
UP roadways bus hit the bikers while they were talking on the roadside in Kharkhauda , two died
राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगाते लोग - फोटो : अमर उजाला
मेरठ के खरखौदा में शुक्रवार सुबह दो बाइक सवार युवकों की एक सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। यहां लालपुर के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार को एक तेज रफ्तार बस ने बाइक सवारों को कुचल डाला। एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। वहीं घटना से आक्रोशित लोगों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाने का प्रयास किया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार खरखौदा के लालपुर निवासी 18 वर्षीय जोगिंदर शुक्रवार को बाइक पर सवार होकर खरखौदा जा रहा था। यहां उसे दोस्त आलोक भी रास्ते में मिल गया।
विज्ञापन


दोनों लालपुर के नजदीक एनएच-334 के किनारे बाइक खड़ी कर आपस में बात कर रहे थे कि बुलंदशहर की ओर से आ रही तेज रफ्तार रोडवेज बस ने दोनों को टक्कर मार दी।

टक्कर लगते ही दोनों युवक जमीन पर गिर पड़े, जिसमें एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आनन-फानन में दूसरे युवक को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवकों की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं ग्रामीणों न शव को राष्ट्रीय राजमार्ग पर रखकर जाम लगा दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे हंगामा करते रहे। पुलिस जाम खुलवाने का प्रयास कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed