फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   up returns in the match

खराब बल्लेबाजी के बाद भी यूपी ने की मैच में वापसी

Wed, 11 Dec 2019 01:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Dec 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
up returns in the match
भामाशाह मैदान मे यूपी व रेलवे के बीच खेले जाते रणंजी ट्राफी मे रेलवे के अमित मिश्रा के गेंद पर चोट?
मेरठ।
विज्ञापन

भामाशाह पार्क में चल रहे रणजी मैच में यूपी और रेलवे के बीच कांटे की टक्कर जारी है। मैच के दूसरे दिन मंगलवार को रेलवे ने पहली पारी में 253 रनों का लक्ष्य दिया। इसके जवाब में यूपी की टीम ने खराब बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। रेलवे की घातक गेंदबाजी के आगे यूपी की टीम 175 रन के स्कोर पर सिमट गई। यूपी के सलामी बल्लेबाज अलामस शौकत 92 रन बनाकर नाबाद लौटे।
पहले दिन 244 रन पर 8 विकेट खोने के बाद रेलवे के बल्लेबाज स्कोर में इजाफा करने में नाकाम रहे। दूसरे दिन रेलवे की टीम ने 253 के स्कोर पर अंतिम दो विकेट भी गवां दिए। रेलवे के बल्लेबाज दिनेश मोर 91 रन पर नाबाद लौटे। 253 रनों का पीछा करने उतरी यूपी की टीम का कोई बल्लेबाज पिच पर ज्यादा देर टिक नहीं पाया। मात्र 63 रन के स्कोर पर यूपी के छह विकेट गिर चुके थे। सातवें विकेट के लिए अलमास शौकत व सौरभ कुमार ने 38 रन जोड़े। ये जोड़ी कुछ कमाल कर पाती उससे पहले ही सौरभ 21 रन के निजी स्कोर पर अपना विकेट गवां बैठे।
विज्ञापन

38वें ओवर में पेसर अमित मिश्रा ने तीन विकेट झटके। इस ओवर की दूसरी गेंद पर सौरभ को नवनीत विर्क ने कैच किया। वहीं तीसरी गेंद पर शिवम मावी और पांचवीं गेंद पर कप्तान अंकित राजपूत आउट हुए। इस समय यूपी का स्कोर 101 रन था। अंतिम विकेट के लिए सलामी बल्लेबाज अलमास व यश दयाल ने संभलकर बल्लेबाजी की। अलमास को रेलवे ने दो जीवनदान दिए। इसका उन्होंने फायदा भी उठाया। आखिरी विकेट के लिए दोनों बल्लेबाजों ने 74 रन जोड़े। रेलवे के कप्तान कर्ण शर्मा ने 54वें ओवर की पहली बॉल पर आखिरी विकेट के रूप में यश दयाल को क्लीन बोल्ड किया। दूसरी पारी ने 78 रन की बढ़त के साथ रेलवे की टीम बल्लेबाजी करते उतरी। यूपी के गेंदबाजों ने मैच ने वापसी करते हुए रेलवे के 5 बल्लेबाजों को 58 रन के स्कोर पर पवेलियन भेज दिया। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक रेलवे का स्कोर 18 ओवर में 5 विकेट पर 58 रन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed