फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: Rakesh Tikait arrested from Ghazipur border, police sat in police station, fury among BKU workers

UP: राकेश टिकैत को दिल्ली पुलिस ने कई घंटे बाद छोड़ा, भाकियू कार्यकर्ताओं ने थानों पर किया प्रदर्शन

Sun, 21 Aug 2022 02:43 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ/मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ/मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 21 Aug 2022 02:43 PM IST
सार

भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत को दिल्ली पुलिस ने गाजीपुर बॉर्डर से गिरफ्तार करने के कई घंटे बाद छोड़ दिया। वह जंतर मंतर पर एक धरने में शामिल होने जा रहे थे। वहीं राकेश टिकैत की गिरफ्तारी के बाद से पश्चिमी यूपी में भाकियू कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया। कार्यकर्ताओं पश्चिमी यूपी के विभिन्न थानों पर प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
UP: Rakesh Tikait arrested from Ghazipur border, police sat in police station, fury among BKU workers
राकेश टिकैत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत को दिल्ली के गाजीपुर बॉर्डर पर गिरफ्तार कर लिया। हालांकि कई  घंटे थाने में बैठाने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। वहीं चौधरी राकेश टिकैत की गिरफ्तारी के बाद सभी भाकियू कार्यकर्ताओं को अग्रिम आदेश तक अलर्ट रहने को कह दिया गया। मुजफ्फरनगर में भोराकलां थाने पर भारी संख्या में भाकियू कार्यकर्ता पहुंच गए और थाना घेर लिया। छपार थाने में भी कार्यकर्ता धरना प्रदर्शन करने पहुंचे।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत को आज दोपहर दिल्ली के गाजीपुर बॉर्डर से गिरफ्तार किया गया था। उन्हें पुलिस ने थाने में बैठाए रखा। वहीं इसे लेकर पश्चिमी यूपी में भाकियू कार्यकर्ताओं में रोष फैल गया। बताया कि कार्यकर्ताओं को उनसे संपर्क नहीं करने दिया गया। राकेश टिकैत के साथ अन्य कई कार्यकर्ताओं को भी थाने में बैठाया गया था। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  Fake Steroid: 50 करोड़ के नकली प्रोटीन व स्टेराॅयड सप्लाई कर चुका था आरोपी, अलमारी से था तहखाने का रास्ता
विज्ञापन
विज्ञापन


भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लेते ही कार्यकर्तााओं में रोष फैल गया। बताया गया कि राकेश टिकैत जंतर-मंतर पर चल रहे बेरोजगारों के धरने में शामिल होने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान उन्हें हिरासत में ले लिया गया।

मुजफ्फरनगर में भाकियू जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा ने पुष्टि करते हुए बताया कि दिल्ली पुलिस ने टिकैत को पकड़ा था जिसके बाद उन्हें छोड़ दिया गया। वहीं पश्चिमी यूपी में सभी कार्यकर्तााओं को किसी भी अग्रिम आदेश का पालन करने के तैयार रहने को कहा गया था।

इससे पहले शनिवार को यूपी के मुजफ्फरनगर में हुए किसानों के धरने के दौरान भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि लखीमपुर में कानून व्यवस्था तार-तार हुई है। दोषी केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र उर्फ टेनी को न तो पद से हटाया गया और न ही उसकी गिरफ्तारी की गई, जबकि श्रीकांत त्यागी पर इनाम घोषित कर दिया गया। परिवार को प्रताड़ित किया गया। यूपी में बिजली महंगी है। किसानों से कहा कि अगर कोई ट्यूबवेल पर मीटर लगाए तो उखाड़कर बिजलीघर पर भिजवा देना। 
 
भाजपा का एजेंट बन गया पुलिस-प्रशासन: नरेश टिकैत
नरेश टिकैत ने कहा कि पुलिस और प्रशासन के अफसर भाजपा का एजेंट बनकर काम कर रहे हैं। किसानों की पीड़ा उनको दिखाई नहीं दे रही है। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र उर्फ टेनी की बर्खास्तगी और गिरफ्तारी, एमएसपी पर गारंटी कानून बनाने, बिजली दरों और नलकूपों पर विद्युत मीटर लगाए जाने, अग्निपथ योजना वापस लेने, शहीद किसानों के परिवारों को मुआवजा, किसानों पर दर्ज मुकदमों की वापसी की मांग के लिए आंदोलन किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed