Saharanpur: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव बोले-सितंबर तक पटरी पर दौड़ेगी कोरोना में बंद पड़ी ट्रेनें, रेल यात्रियों को मिलेगी बेहतर सुविधाएं
सहारनपुर से वीसी के माध्यम से रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दिल्ली-अंबिकापुर ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव गुरुवार को सहारनपुर पहुंच गए हैं। सहारनपुर से वीसी के माध्यम से रेल मंत्री ने दिल्ली-अंबिकापुर ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव दो दिवसीय दौरे पर हैं।
गुरुवार को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव सहारनपुर पहुंचे। सबसे पहले रेल मंत्री का रेलवे स्टेशन सहारनपुर पर स्वागत हुआ। इसके बाद सीधे रेलवे के विश्राम गृह पहुंचे। यहां रेल मंत्री ने वीसी के माध्यम से दिल्ली से अंबिकापुर जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। इस दौरान रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि इस ट्रेन की काफी समय से मांग चल रही थी।
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि जो ट्रेनें कोरोना काल में बंद हो गई थी उन्हें सितंबर तक चलाया जाएगा। यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए सहारनपुर रेलवे स्टेशन को वर्ल्ड क्लास स्टेशन के रूप में बदलेंगे। इसके साथ ही कंटेनर ट्रेन को भी चलाया जाएगा। इसके लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।
यह भी पढ़ें: Muzaffarnagar: स्वामी कल्याण देव की पुण्यतिथि आज, शुकतीर्थ पहुंचे उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य
गुरुवार को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव दिल्ली से सहारनपुर दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे। सबसे पहले रेलवे स्टेशन पर रेल मंत्री का स्वागत किया गया। इसके बाद रेल मंत्री ने रेलवे के विश्राम गृह से वीसी के जरिए अंबिकापुर-दिल्ली एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह ट्रेन साप्ताहिक है और काफी समय से छत्तीसगढ़ में सरगुजा के लोगों की मांग थी। इस ट्रेन के चलने से वहां के लोगों को काफी राहत मिलेगी।
इसके बाद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सर्किट हाउस में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कई संकेत दिए। उन्होंने बताया कि कोरोना काल में परिस्थितियों का सामना करना पड़ा, वह काफी कठिन था। लेकिन अब परिस्थितियां बदल गई हैं।
कोरोना काल के बाद से अब तक जो ट्रेनें नहीं चली हैं, उन्हें सितंबर माह के अंत तक चलाया जाएगा। कुछ ट्रेनों को मर्ज किया है। इसके अलावा सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए सुविधाएं बढ़ाकर वर्ल्ड क्लास स्टेशन के रूप में परिवर्तित किया जाएगा। सहारनपुर वुडकार्विंग का हब है, इसलिए यहां कंटेनर ट्रेनों की भी शुरुआत करेंगे। इस दौरान जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और रेलवे के अफसर मौजूद रहे।