फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP, Questions are being raised on UP police, and accused of fake encounters

यूपी पुलिस पर उठे सवाल, फर्जी एनकाउंटर का लगा आरोप, एसएसपी ऑफिस पर जबरदस्त हंगामा

Tue, 04 Sep 2018 04:55 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Tue, 04 Sep 2018 04:55 PM IST
विज्ञापन
UP, Questions are being raised on UP police, and accused of fake encounters
मुठभेड़ में बदमाश घायल - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश में हो रहे ताबड़तोड़ एनकाउंटरों को लेकर जहां पुलिस अफसर खूब वाहवाही लूट रहे हैं। तो वहीं पुलिस अधिकारियों पर ये आरोप भी लगाए जा है कि पुलिस फर्जी एनकाउंटर कर रही हैं। ताजा मामला मेरठ जिले का है। घायल बदमाश के परिजनों ने मंगलवार को एसएसपी और कलेक्ट्रेट ऑफिस पर जमकर हंगामा किया। साथ ही आरोप लगाया कि पुलिस ने शमशाद को घर से गिरफ्तार कर फर्जी इनामी दिखाकर गोली मारी। फिलहाल शमशाद जिला अस्पताल में भर्ती है। जहां उसका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


बता दें कि सोमवार को खरखौदा में अलीपुर गांव के जंगल में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई थी। मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी गोतस्कर पैर में गोली लगने से घायल हो गया था। पुलिस ने घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया। उसके साथी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन


एसपी देहात राजेश कुमार के मुताबिक अलीपुर गांव निवासी गजराज का रविवार रात भैंसा चोरी हो गया था। सोमवार सुबह गजराज और ग्रामीण अलीपुर के जंगल और काली नदी किनारे तलाश रहे थे। इंस्पेक्टर खरखौदा राजेंद्र त्यागी और क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंच गई। ईख के खेत में छुपे गोतस्करों ने पुलिस को देखते ही गोलियां चला दीं। जवाबी फायरिंग में गोतस्कर वहां से औजार छोड़कर भाग निकले। पीछा करने के दौरान घनौटा के जंगल में पुलिस की एक गोली गोतस्कर शमशाद निवासी हर्रा सरूरपुर के पैर में लगी। जबकि उसके अन्य साथी अल्लादिया, चांद, रफीक, शाहरुख, शब्बीर, सुलेमान, नूरूददीन निवासी कुढ़ला थाना मुंडाली, ताहिर, मोटा निवासी अल्लीपुर पुलिस पर फायरिंग करते फरार होने में कामयाब हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुठभेड़ की सूचना पर सीओ किठौर चक्रपाणि त्रिपाठी समेत मुंडाली, परतापुर, किठौर समेत कई थानों की पुलिस पहुंच गई। पुलिस को मौके से एक बाइक, एस्टीम कार, करीब एक क्विंटल मीट, गोवंश के अवशेष, कटान के औजार और पशुओं के रस्से मिले।

मुठभेड़ में लगी गोली
गोकशी की सूचना पर पुलिस गोतस्करों का पीछा कर रही थी। धनौटा के जंगल में बदमाशों को घेर लिया गया। खरखौदा पुलिस व क्राइम ब्रांच की गोतस्करों से मुठभेड़ हुई है। एक बदमाश के पैर में गोली लगी। बाकी आरोपियों की जल्द ही गिरफ्तारी होगी। -राजेश कुमार सिंह, एसपी देहात 

पुलिस ने बचायी जान
पुलिस के अनुसार घायल बदमाश को मेडिकल से सुभारती मेडिकल कॉलेज में रेफर किया गया। जहां खरखौदा थाने के एसएसआई संजय कुमार ने बदमाश को खून दिया। 

आरोप लगाकर किया हंगामा 
आरोपी शमशाद के परिजनों ने पुलिस के खिलाफ हंगामा किया। आरोप कि पुलिस ने शमशाद को भूमिया पुल से उठाया था। उसके बाद पुलिस ने उसे गोली मारी। परिजनों ने मुठभेड़ फर्जी बताई। परिजनों ने आला अफसरों से इसकी शिकायत करने की बात कही है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed