फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: Property dealer kidnapped in meerut police investigating by CCTV footage

यूपी: मेरठ में प्रॉपर्टी डीलर का अपहरण, लावारिस खड़ी मिली कार, दहशत में परिवार

Tue, 04 Dec 2018 12:02 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Tue, 04 Dec 2018 12:02 PM IST
विज्ञापन
UP: Property dealer kidnapped in meerut  police investigating by CCTV footage
राजेश अहलूवालिया
मेरठ में एक सप्ताह से अपहृत चल रहे प्रॉपर्टी डीलर का कोई सुराग नहीं लग पाया है। सोमवार को पीड़ित परिजनों ने एसपी देहात राजेश कुमार से  मिलकर प्रॉपर्टी डीलर की बरामदगी की गुहार लगाई। एसपी देहात ने मामले की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी है।
विज्ञापन


परिजनों के अनुसार बी-32 डिफेंस कालोनी गंगानगर निवासी प्रॉपर्टी डीलर राजेश अहलूवालिया विगत 25 नवंबर को कहीं बाहर जाने की बात कहकर घर से निकले थे। तीन दिन बाद भी जब घर नहीं लौटे तो परिवार परेशान हो गया।
विज्ञापन


पुलिस ने राजेश की गाड़ी लावारिस अवस्था में बिजली बंबा बाईपास से बरामद की। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में पता चला कि एक महिला और पुरुष गाड़ी को वहां छोड़कर गए थे। हालांकि महिला-पुरुष को राजेश के परिजनों ने नहीं पहचाना। राजेश के अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया गया है। उनके मोबाइल की आखिरी लोकेशन जाकिर कॉलोनी की बताई गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

UP: Property dealer kidnapped in meerut  police investigating by CCTV footage
लावारिस खड़ी कार

परिजनों ने बताया कि राजेश ने पिछले दिनों एक फ्लैट का सौदा किया था। सौदा करने वाले शख्स ने एडवांस के तौर में 35 लाख रुपये दिए। लेकिन तय समय के बाद भी वह पूरी रकम जमा नहीं करा सका। इसके बाद वह अपनी रकम लेने का दबाव राजेश पर बनाने लगे। राजेश ने उन्हें भरोसा दिलाया कि जैसे ही मकान का सौदा होगा, उनकी रकम लौटा दी जाएगी। परिजनों ने अंदेशा जताया कि यह मामला राजेश के लापता होने से जुड़ा हो सकता है। 

दहशत में परिवार
राजेश के बेटे सिद्धार्थ ने एसपी देहात को बताया कि सुबह उसकी मां घर के गेट पर खड़ी थी। तभी बाइक सवार दो युवक वहां पहुंचे और एक मकान का पता पूछा। उसकी मां जैसे ही पता बताने लगी, तभी एक युवक ने कहा कि अगर वह पुलिस कार्यवाही बंद नहीं कराते हैं तो उन्हें इसका खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। इतना कहकर युवक वहां से फरार हो गए, तब से परिवार दहशत में है। वहीं, इंस्पेक्टर गंगानगर राकेश कुमार का कहना हे कि पुलिस लगातार काम कर रही है। जल्द सुराग लगा लिया जाएगा। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed