फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: Preparation for Agniveer recruitment, will be organized from September 20 to October 10

UP: अग्निवीर भर्ती के लिए तैयारी तेज, 20 सितंबर से 10 अक्तूबर तक होगा आयोजन

Mon, 12 Sep 2022 02:15 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ/मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ/मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 12 Sep 2022 02:15 PM IST
सार

Agniveer Recruitment : 20 सितंबर से 10 अक्तूबर तक होने वाली अग्निवीर भर्ती के लिए तैयारियां जोरों पर हैं। मेरठ की तीनों तहसीलों के लिए अलग-अलग दिन रखे गए हैं। हर रोज तकरीबन आठ हजार युवाओं के शामिल होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
UP: Preparation for Agniveer recruitment, will be organized from September 20 to October 10
अग्निवीर भर्ती- File photo - फोटो : संवाद

विस्तार

मेरठ और मुजफ्फरनगर में 20 सितंबर से 10 अक्तूबर तक होने वाली अग्निवीर भर्ती के लिए तैयारियां तेज हो गई हैं। शारीरिक परीक्षा का तहसील के हिसाब से शेड्यूल तय कर दिया है। पहले दिन गौतमबुद्धनगर की तीनों तहसीलों के युवा मैदान पर जोर आजमाइश करेंगे। मुजफ्फरनगर के युवाओं की भर्ती छह-सात अक्तूबर को होगी।

विज्ञापन


केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने बताया कि 20 सितंबर को गौतमबुद्धनगर, दादरी और जेवर तहसील की भर्ती होगी। 21 सितंबर को हापुड़, धौलाना और गढ़ मुक्तेश्वर, 22 सितंबर को रामपुर, टांडा, मिलक, बिलासपुर, शाहबाद, स्वार, 23 सितंबर को शामली, ऊन और कैराना, 24 सितंबर को गाजियाबाद, मोदीनगर, 25 सितंबर को लोनी, चांदपुर, नजीबाबाद, 26 सितंबर को बिजनौर, धामपुर, नगीना, 27 सितंबर को बागपत, बड़ौत के युवा शामिल होंगे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Gym Trainer Death: आप भी लेते हैं स्टेरॉयड तो हो जाएं सावधान, मेरठ में जिम ट्रेनर की मौत ने खड़े किए सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन

28 सितंबर को खेकड़ा, कांठ, बिलारी, 29 सितंबर को मुरादाबाद, नौगांव सादात, धनौरा, 30 सितंबर को अमरोहा, हसनपुर, एक अक्तूबर को सहारनपुर देवबंद, रामपुर मनिहारन, दो अक्तूबर को बेहट, नकुड़, डिबाई, तीन अक्तूबर को अनूपशहर, बुलंदशहर, चार अक्तूबर को खुर्जा, शिकारपुर, पांच अक्तूबर को सिकंद्राबाद, स्याना, छह अक्तूबर को मुजफ्फरनगर, खतौली, सात अक्तूबर को जानसठ, बुढ़ाना, आठ अक्तूबर को मेरठ, नौ अक्तूबर को मवाना और 10 अक्तूबर को सरधना तहसील की भर्ती कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि भर्ती के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। अभ्यर्थियों की जीमेल पर भी एडमिट कार्ड का लिंक भेज दिया गया है।

इन मैदानों का किया जाएगा इस्तेमाल
सेना में भर्ती के लिए मेरठ रोड स्थित चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम, नुमाइश ग्राउंड और सरकुलर रोड स्थित जीआईसी ग्राउंड का प्रयोग किया जाएगा।

यह भी पढ़ें :Meerut: आकंक्षा सिवाय ने सीडीएस में हासिल किया छठा स्थान, अनन्या शर्मा का NDA में हुआ चयन

इन जिलों के अभ्यर्थियों की भर्ती
अग्निवीर भर्ती के लिए मुजफ्फरनगर, मेरठ, हापुड़, गाजियाबाद, बागपत, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, मुरादाबाद, रामपुर, अमरोहा, बिजनौर, सहारनपुर और शामली के अभ्यर्थी प्रतिभाग करेंगे।

मेरठ के लिए सबसे ज्यादा तीन दिन
मेरठ की तीनों तहसीलों के लिए अलग-अलग दिन रखे गए हैं। मेरठ, मवाना और सरधना के लिए अलग-अलग दिन भर्ती होगी। केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने बताया कि सरधना के युवाओं को 10 अक्तूबर को मौका मिलेगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed