{"_id":"6965327c119c10482906b4c7","slug":"up-politics-heated-up-over-another-murder-in-meerut-the-body-was-burnt-after-crushing-the-head-with-a-brick-2026-01-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: मेरठ में एक और हत्या पर गर्माई राजनीति, सिर को ईंट से कुचलकर जला दिया शव, अखिलेश-मायावती-चंद्रशेखर ये बोले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मेरठ में एक और हत्या पर गर्माई राजनीति, सिर को ईंट से कुचलकर जला दिया शव, अखिलेश-मायावती-चंद्रशेखर ये बोले
Mon, 12 Jan 2026 11:13 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Mon, 12 Jan 2026 11:13 PM IST
सार
Meerut News: अपनी मौसी से मिलने मेरठ आए मुजफ्फरनगर के मोहल्ला किला निवासी रोहित उर्फ सोनू कश्यप की हत्या टेंपो चालक ने की थी। सोनू का कसूर इतना था कि उसने टेंपो में बज रहे गाने की आवाज कम करने को कहा था।
विज्ञापन
रोहित की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
कपसाड़ कांड के बाद अब सरधना थाना क्षेत्र में ही एक सप्ताह पहले हुए रोहित उर्फ सोनू हत्याकांड को लेकर भी राजनीति गरमा गई है। बसपा सुप्रीमो मायावती, सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, नगीना सांसद चंद्रशेखर ने इसे जघन्य हत्याकांड बताते हुए कानून व्यवस्था पर सवाल उठाया है। इस वारदात को लेकर विपक्ष प्रदेश की योगी आदत्यनाथ सरकार की घेराबंदी में जुट गया है।
विज्ञापन
बसपा प्रमुख मायावती और सपा नेता अखिलेश यादव
- फोटो : संवाद
बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने अपने एक्स अकाउंट पर घटना की निंदा करते हुए लिखा है कि यह अतिक्रूर और शर्मनाक अपराध है। ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए प्रशासन और शासन को सतर्क और सक्रिय रहना चाहिए। असामाजिक तत्वों को कानून का भय होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सांसद चंद्रशेखर आजाद।
- फोटो : अमर उजाला।
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने एक्स हैंडल पर इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा कर भाजपा सरकार पर सवाल उठाए हैं। आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी के संस्थापक नगीना सांसद चंद्रशेखर ने एक्स पर अपने पोस्ट में कहा है कि रोहित उर्फ सोनू कश्यप की हत्या मानवता को शर्मसार करने वाला जघन्य अपराध है। सभी फरार आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी होनी चाहिए और मामले की निष्पक्ष जांच की जाए।
ये भी देखें...
कपसाड़ कांड: 'पापा मुझे घर ले चलो', रूबी ने पिता और भाई से की ढाई घंटे बात, कड़ी सुरक्षा में पहुंची गांव
ये भी देखें...
कपसाड़ कांड: 'पापा मुझे घर ले चलो', रूबी ने पिता और भाई से की ढाई घंटे बात, कड़ी सुरक्षा में पहुंची गांव
अतुल प्रधान और विजयपाल ने दिया मदद का आश्वासन
सपा विधायक अतुल प्रधान और पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष विजयपाल कश्यप ने मृतक युवक के परिवार से मुलाकात कर आर्थिक मदद का आश्वासन दिया। विधायक अतुल प्रधान ने मृतक के आश्रित परिवार को एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की और राज्य सरकार से 50 लाख रुपये मुआवजा एवं एक सदस्य को सरकारी नौकरी दिलाने की मांग की है।
ये बोले सीओ
सीओ सरधना आशुतोष कुमार का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। मुख्य आरोपी के खिलाफ कार्रवाई हो चुकी है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

ये है मामला... हत्या कर के बाद मोबिल ऑयल डालकर जला दी थी लाश
सरधना थाना क्षेत्र के गांव ज्वालागढ़ में बीती पांच जनवरी को मुजफ्फरनगर शहर के मोहल्ला किला निवासी रोहित उर्फ सोनू कश्यप (28) की जघन्य हत्या चर्चा का विषय बन गई है। उस शाम रोहित दादरी से टेंपो में बैठकर अपनी मौसी के घर गांव ज्वालागढ़ जा रहा था। सलावा के टेंपो चालक से उसकी तेज आवाज में गाने बजाने को लेकर कहासुनी हुई थी। सलावा के पास चालक और उसके साथियों ने उससे दोस्ती की और शराब पिलाने के बाद उसके सिर में ईंट मार दी। अचेत होने पर उसे मोबिल ऑयल डाल कर जला दिया।
गांव अक्खेपुर के जंगल में सड़क किनारे जलती अवस्था में उसकी लाश मिली थी। उसकी मौसी मदनवती ने सरधना थाने पर अज्ञात में हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने बाल अपचारी को बाल सुधार गृह भेज दिया था। इस हत्याकांड में बाकी कौन शामिल था, इसका खुलासा पुलिस ने अभी तक नहीं किया।