फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: Police raid in the hotel of Meerut-Baghpat bypass, three young men and four girls found in the rooms

UP: मेरठ-बागपत बाईपास के होटल में पुलिस का छापा, कमरों में मिले तीन युवक और चार युवती, देह व्यापार का शक

Fri, 13 Mar 2026 01:00 AM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Mohd Mustakim Updated Fri, 13 Mar 2026 01:00 AM IST
सार

Meerut News: जानी थाना क्षेत्र में बाईपास पर कुछ होटलों में अवैध गतिविधियों की सूचना पुलिस को मिल रही थी। एक बिना नाम के होटल पर युवक-युवतियों के होने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छापा मार दिया। सभी को हिरासत में लेकर थाने पर बैठाया गया है। 

विज्ञापन
UP: Police raid in the hotel of Meerut-Baghpat bypass, three young men and four girls found in the rooms
छापा। सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

मेरठ-बागपत बाईपास स्थित होटलों में चल रहे अनैतिक कार्यों के खिलाफ पुलिस ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। बृहस्पतिवार शाम सूचना पर पुलिस ने एक होटल पर छापा मारा। जहां से चार युवतियों और तीन युवकों को संदिग्ध परिस्थितियों में हिरासत में लिया गया है। इस कार्रवाई से बाईपास क्षेत्र के अन्य होटल संचालक अपने प्रतिष्ठान बंद कर भाग गए।
विज्ञापन

 

जानी थाना क्षेत्र के अंतर्गत बाईपास पर स्थित कुछ होटलों में अनैतिक कार्य हो रहा है। बृहस्पतिवार शाम छह बजे किसी व्यक्ति ने पुलिस को डायल 112 पर कॉल कर एक होटल में संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी दी। पुलिस ने सूचना पर होटल की घेराबंदी कर छापा मारा। होटल के कमरों की तलाशी के दौरान पुलिस ने मौके से तीन युवक और चार युवती को पकड़ा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

पकड़े गए युवकों और युवतियों के पास से कोई संतोषजनक जवाब न मिलने पर पुलिस उन्हें हिरासत में लेकर थाने ले आई। देर रात तक जानी थाने में हिरासत में लिए गए सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि क्या यह किसी संगठित देह व्यापार रैकेट का हिस्सा तो नहीं है। होटल प्रबंधन की इस पूरे मामले में क्या भूमिका है, पकड़े गए युवक-युवती कहां के निवासी हैं और यहां किस माध्यम से पहुंचे। होटल की मान्यता है या नहीं। सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि जिस होटल से आरोपियों को पकड़ा है, उस पर कोई बोर्ड भी नहीं लगा था। पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है।
 
विज्ञापन

उधर, स्थानीय ग्रामीणों में इस घटना को लेकर गहरा आक्रोश है। ग्रामीणों का आरोप है कि ये होटल न केवल सामाजिक माहौल बिगाड़ रहे हैं, बल्कि इनके पास शासन-प्रशासन की कोई वैध मान्यता या एनओसी भी नहीं है। गौरतलब है कि एक साल पहले बाईपास स्थित कॉलोनियों के निवासियों ने इन होटलों में चल रहे अनैतिक कार्यो के खिलाफ आर-पार की लड़ाई लड़ी थी। महिलाओं और बुजुर्गों ने एकजुट होकर एक माह तक धरना प्रदर्शन किया। स्वयं के प्रयास से संदिग्ध होटलों को बंद करवाया। प्रशासन से आश्वासन मिलने के बाद ही आंदोलन समाप्त किया था।

ये भी देखें...
Israel-Iran War: मेरठ में गैस सिलिंडर के लिए मची मारामारी, एजेंसियों पर हंगामा और नोकझोंक, कालाबाजारी जोरों पर




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed