फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP police has stopped Congress leader Acharya Pramod Krishnam from visiting Shamli

कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम को यूपी पुलिस ने शामली आने से रोका, बढ़ रहा विवाद, जानें- पूरा मामला

Tue, 01 Sep 2020 01:16 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: कपिल kapil Updated Tue, 01 Sep 2020 01:16 PM IST
विज्ञापन
UP police has stopped Congress leader Acharya Pramod Krishnam from visiting Shamli
पुलिस ने आचार्य प्रमोद कृष्णम को शामली जाने से रोका - फोटो : अमर उजाला

शामली के गांव हसनपुर प्रकरण में ब्राह्मण समाज के लोगों से मिलने आ रहे कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम को गाजियाबाद में रोक लिया गया है। उन्होंने ट्वीट कर गाजियाबाद में पुलिस द्वारा रोके जाने की जानकारी दी। उन्होंने यह ट्वीट सुबह 11.14 बजे किया। प्रमोद कृष्णम के साथ मौजूद कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा ने फोन पर बताया कि पुलिस ने उन्हें गाजियाबाद में रोक रखा है। उनके साथ पूर्व शहर अध्यक्ष वैभव गर्ग, ब्राह्मण स्वाभिमान सभा के जिलाध्यक्ष राजकुमार एवं अन्य कई लोग हैं। 

विज्ञापन


वहीं मथुरा से कांग्रेस विधायक प्रदीप माथुर और राम सेना प्रमुख विष्णु विनोदम महाराज समेत अन्य कांग्रेस नेता गांव हसनपुर आ रहे थे। इसी दौरान जिले की पुलिस ने उन्हें सीमा पर रोक लिया। इसके बाद उन्हें मुजफ्फरनगर के फुगाना थाने ले जाया गया है।
विज्ञापन


24 अगस्त को पबजी गेम खेलने को लेकर हुआ था विवाद
हसनपुर गांव में विवाद की शुरुआत 24 अगस्त को दो बच्चों के बीच पबजी गेम खेलने को लेकर हुई थी। बच्चों के विवाद में दोनों पक्ष आमने- सामने आ गए थे। इस दौरान दोनों पक्षों में फायरिंग हुई थी। फायरिंग में संजय शर्मा और राजकुमार की दो पुत्री व एक पुत्र छर्रे लगने से घायल हो गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद संजय के पिता श्रीनिवास शर्मा की तरफ से गांव के छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इस मामले में विक्की उर्फ विक्रांत, रेंचू उर्फ अर्णव, श्रीपाल, शीशपाल व विशाल को गिरफ्तार किया जा चुका है। जबकि एक आरोपी अमित अभी फरार है। विवाद तब और बढ़ गया था जब चार दिन बाद पुलिस ने अमरपाल की तहरीर पर श्रीनिवास पक्ष के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज कर ली थी, जिसमें संजय समेत पांच लोगों को नामजद कराया गया है। 


यह भी पढ़ें: नितिन गडकरी ने छह मिनट में दिखाई लाइव रिपोर्ट, देखें कैसा होगा दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे

इसके विरोध में श्रीनिवास शर्मा पक्ष के लोगों ने तीन दिन पहले अपने घरों पर पलायन के पर्चे चिपका दिए थे। सोमवार को ब्राह्मण समन्वय समिति के पदाधिकारियों ने गांव में पहुंचकर श्रीनिवास शर्मा पक्ष से मुलाकात की थी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed