फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP police has caught a tamancha factory, officials look surprised

यूपी पुलिस ने पकड़ी तमंचा फैक्ट्री, असलहा देख उड़े अफसरों के होश, पांच हिरासत में

Thu, 02 Aug 2018 12:33 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Thu, 02 Aug 2018 12:33 PM IST
विज्ञापन
UP police has caught a tamancha factory, officials look surprised
तमंचा फैक्ट्री पकड़ी

उत्तर प्रदेश में मेरठ पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। सरधना इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने देर रात एक तमंचा फैक्ट्री का भंड़ाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से तमंचा बनाने वाले तीन कारीगरों को हिरासत लिया है। इसके बाद पुलिस ने गांव भामोरी में दबिश देकर दो और लोगों को हिरासत में लिया है। फिलहाल पकड़े गए आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


सरधना में भामौरी गांव के एक बाग में पुलिस ने अवैध हथियार फैक्ट्री पकड़ी है। यहां मुजफ्फरनगर के जौला गांव निवासी तीन युवक रातोंरात अवैध हथियार बनाने में जुटे थे। जिनसे बंदूक, तमंचे के साथ हथियार बनाने का सामान बरामद किया है। कमरे में तमंचे भरे थे और एकहजार आैर बनाने की तैयारी चल रही थी। सरधना के भामौरी गांव के जंगल में मंगलवार आधी रात पुलिस ने यह फैक्ट्री पकड़ी है। चर्चा है कि आम के बाग स्थित नलकूप पर लंबे समय से अवैध हथियार बन रहे थे। जहां जौला गांव के तीन युवक रात में हथियार बनाते थे। जबकि दिन में नलकूप पर ताला लगा रहता था। 
विज्ञापन


बारिश के कारण बंद थी फैक्ट्री
एक व्यक्ति को इस नलकूप पर तमंचा फैक्ट्री चलने की जानकारी हुई तो वह इसकी पड़ताल में जुट गया। यह फैक्ट्री बारिश के कारण कई दिनों से बंद चल रही थी। मंगलवार रात यहां फिर से काम शुरू हो गया। जिस पर उक्त व्यक्ति ने थाना पुलिस और यूपी 100 पुलिस से संपर्क किया। वह रातभर पुलिस अफसरों से भी संपर्क में रहा। जिस पर पुलिस ने यहां छापा मारकर तीन लोग पकड़कर अवैध हथियारों का जखीरा बरामद किया। पुलिस ने इस मामले में बुधवार को भामौरी से नलकूप संचालक समेत दो अन्य लोगों को हिरासत में लिया। इस संबंध में इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि भामौरी में आम के बाग स्थित नलकूप से हथियारों की फैक्ट्री से असलहा व तीन लोग पकडे़ गए हैं। फिलहाल पुलिस पूछताछ में जुटी है। जल्द ही गैंग का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

जौला गांव पहले से ही बदनाम 
अवैध हथियार बनाने के मामले में मुजफ्फरनगर का जौला गांव पहले से ही बदनाम है। पुलिस ने जौला गांव में शिकंजा कसना शुरू किया तो हथियार बनाने वालों ने अपने ठिकाने बदल दिए। इन्ही में से एक गैंग सरधना के भामौरी गांव के जंगल में हथियार बना रहा था। यह गैंग मेरठ, मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद समेत कई जनपदों में हथियारों की सप्लाई करता है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed