मेरठ के किठौर में लोग शादी के मंडप में बारात के स्वागत की तैयारी कर रहे थे कि एक बदमाश अचानक फायरिंग करता हुआ मंडप में जा घुसा। किठौर के सटे गांव शाहजमाल स्थित एक बारातघर में पुलिस और बदमाश की मुठभेड़ हुई। सरेआम मुठभेड़ के कारण क्षेत्र में भगदड़ मच गई। एक घंटे तक चले ड्रामे के बाद बदमाश ने पुलिस के आगे आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने आरोपी से एक पिस्टल भी बरामद की है। समर्पण के बाद बदमाश चिल्लाकर-चिल्लाकर किठौर पुलिस के साथ ही जाने की जिद पर अड़ गया, जिसको देख ग्रामीण उग्र हो गए। स्थिति को भांपते देख मौजूद क्राइम ब्रांच और मुंडाली एसओ बदमाश को वहां से ले गए। जिसके बाद बदमाश को क्राइम ब्रांच मेरठ के हवाले कर दिया गया। जानें कैसे जानें कैसे पुलिस के हत्थे चढ़ा बदमाश : -
शुक्रवार को किठौर के शाहजमाल में वसीयत फार्म हाऊस में कस्बा निवासी एक व्यक्ति की बेटी की बारात आनी थी। दोपहर करीब 12 बजे किठौर के मोहल्ला उपादियान निवासी बदमाश आलिम पुत्र सलीम उर्फ लाला तमंचे से फायरिंग करता हुआ वहाँ पहुंच गया और वहां मौजूद सरताज, असलम और सुहेल को तमंचे के बल पर एक कमरे बंधक बना लिया।
खुद को गोली मारने की धमकी दे रहा था बदमाश
3 of 11
मेरठ पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
इसी बीच किसी ने 100 नम्बर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर थाने में जीप न होने के चलते एक दीवान डंडा लेकर ही मौके की और दौड पड़ा। सूचना पर गश्त के बाद किठौर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। खुद को घिरा देखकर बदमाश ने बाहर न निकलने की बात कहते हुए अन्दर बंधक तीनों युवकों और खुद को गोली मारने की धमकी देते हुए फायरिंग शुरू कर दी। जिसके बाद पुलिस ने भी कई राऊंड गोलियां चलाईं।
फूल गए पुलिस के हाथ-पांव
पुलिस बढ़ती देख ग्रामीण भी मौके की और दौड़ने शुरू हो गए। जिससे पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। काफी देर बाद बदमाश ने किठौर पुलिस और किठौर चैयरपर्सन पति सलमान मुनकाद के ही सामने समर्पण करने की बात कही। जिसके बाद मौके पर पहुंचे चैयरपर्सन पति ने बदमाश से असलाह पुलिस को सौप देने और समर्पण की बात कही। जिसके बाद बदमाश ने सीओ किठौर चक्रपाणी त्रिपाठी के सामने समर्पण कर दिया।
पिस्टल और कारतूस बरामद
तालाशी लेने पर बदमाश के पास से एक पिस्टल और कारतूस बरामद हुए हैं। समर्पण के बाद अन्य थानो और क्राइम ब्रांच की पुलिस देख बदमाश जोर -जोर से किठौर पुलिस के ही साथ जाने की जिद पर अड़ गया। बाद में क्राइम ब्रांच और मुंडाली एसओ रितेश कुमार भीड़ हो हटाते हुए बडी मशक्कत से बदमाश को गाड़ी में बैठाकर वहाँ ले गए। ग्रामीणो का कहना है की मुठभेड के कारण ज्यादातर बाराती घटना से सहम गए। और बारात में न जाकर वापस घर लौट गए। हालाकिं विदाई सकुशल हो गई थी।