{"_id":"6ac487a3e7bcfba2340b0b80","slug":"up-police-constable-physical-test-five-candidates-fell-ill-on-day-two-840-participated-in-running-test-2026-10-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आरक्षी भर्ती परीक्षा: दूसरे दिन पांच अभ्यर्थियों की हालत बिगड़ी, 840 ने लगाई दौड़, 47 रहे अनुपस्थित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरक्षी भर्ती परीक्षा: दूसरे दिन पांच अभ्यर्थियों की हालत बिगड़ी, 840 ने लगाई दौड़, 47 रहे अनुपस्थित
Tue, 06 Oct 2026 11:01 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 06 Oct 2026 11:01 AM IST
सार
यूपी पुलिस आरक्षी भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा के दूसरे दिन मंगलवार को 840 अभ्यर्थियों ने दौड़ में हिस्सा लिया, जिनमें 39 महिला अभ्यर्थी भी शामिल रहीं। दौड़ के दौरान पांच अभ्यर्थियों की हालत बिगड़ गई, जिन्हें मोदीपुरम के एचडीएस ग्लोबल अस्पताल में भर्ती कराया गया। पहले दिन भी 10 अभ्यर्थियों की तबीयत बिगड़ी थी।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती अभ्यर्थी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यूपी पुलिस आरक्षी भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा सोमवार से शुरू हुई। दूसरे दिन मंगलवार को 840 अभ्यर्थियों ने दौड़ में हिस्सा लिया। इनमें 39 महिला अभ्यर्थी भी शामिल थीं। दौड़ के दौरान पांच अभ्यर्थियों की हालत बिगड़ गई। सभी को उपचार के लिए मोदीपुरम स्थित एचडीएस ग्लोबल अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
दूसरे दिन पांच अभ्यर्थियों की हालत बिगड़ी
मंगलवार को शारीरिक दक्षता परीक्षा के दौरान पांच अभ्यर्थियों की तबीयत बिगड़ गई। हालत खराब होने पर उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है। उनकी स्थिति के संबंध में विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: बागपत: लापता युवक की ईंटों से कुचलकर हत्या, दोस्तों पर पुरानी रंजिश में वारदात का आरोप; जंगल से मिला शव
विज्ञापन
Trending Videos
पहले दिन 828 ने लगाई थी दौड़
परीक्षा के पहले दिन सोमवार को 828 अभ्यर्थी दौड़ में शामिल हुए थे, जबकि 47 अनुपस्थित रहे। इस दौरान 10 अभ्यर्थियों की हालत बिगड़ गई थी। इनमें सात को मोदीपुरम के एसडीएस ग्लोबल अस्पताल और तीन को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था।
दो अभ्यर्थियों के पैर में फ्रैक्चर
एसडीएस ग्लोबल अस्पताल में भर्ती गौतमबुद्ध नगर के प्रिंस और बागपत के सुमित डांगी के पैर में फ्रैक्चर बताया गया था। हालांकि, सभी अभ्यर्थियों की हालत खतरे से बाहर बताई गई थी। अस्पताल में भर्ती कराए गए अभ्यर्थियों में शामली के अजय, गाजियाबाद के मुकुल, मुजफ्फरनगर के विपुल, मोदीनगर के आकाश, शामली के रितिक शर्मा, गौतमबुद्ध नगर के प्रिंस और बागपत के सुमित डांगी शामिल थे। वहीं पल्लवपुरम के रूपेश और सहारनपुर के प्रियांश को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था।

सुबह जल्दी शुरू हुई थी परीक्षा प्रक्रिया
धूप से बचने के लिए पहले दिन परीक्षा प्रक्रिया सुबह 4:48 बजे शुरू की गई थी। अभ्यर्थियों की दौड़ 5:59 बजे शुरू हुई और प्रक्रिया 8:21 बजे संपन्न हुई। भर्ती प्रक्रिया के दौरान अभ्यर्थियों को गर्मी और धूप से बचाने के लिए परीक्षा सुबह के समय कराई जा रही है।