यूपी: आईपीएल पर सट्टा लगा रहे छह आरोपी पकड़े, हिरासत में लेकर किया चालान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने दबिश देकर सट्टा लगा रहे छह आरोपियों को पकड़ लिया। पकड़े आरोपी जियाउर्रहमान, मोहम्मद मूसा, मोहम्मद शाकिर, अली बहादुर, सरफराज और भूरा है। आरोपियों के पास से 6420 रुपये व अन्य सामग्री बरामद की गई। सभी आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लेकर चालान कर दिया।
फरार हुई किशोरी खुद पहुंची थाने
क्षेत्र की ही एक दूसरी घटना में एक गांव से फरार किशोरी रविवार को स्वयं थाने पहुंच गई। पुलिस ने किशोरी से पूछताछ कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बताया गया कि कुछ दिन पूर्व क्षेत्र के एक गांव की एक किशोरी को युवक बहला फुसलाकर ले गया था। किशोरी के पिता ने थाने में युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
बताया जाता है कि आरोपी युवक उसे मुजफ्फरनगर में बस अड्डे पर छोड़ फरार हो गया। किसी तरह किशोरी थाने पहुंची तथा पूरी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने पूछताछ कर युवती को परिजनों को सौंप दिया। इंस्पेक्टर पंकज कुमार त्यागी ने बताया कि किशोरी की मेडिकल जांच और बयान दर्ज कराने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।