फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP Police Bharti, Police officer caught a girl during running in Meerut

सिपाही भर्ती: अफसरों की आंख में धूल झोंक पाना चाहती थी वर्दी, पकड़े जाने पर सहेली ने उगला सच

Wed, 01 Jan 2020 11:01 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 01 Jan 2020 11:01 PM IST
विज्ञापन
UP Police Bharti, Police officer caught a girl during running in Meerut
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में रुड़की रोड स्थित छठी वाहिनी पीएसी में चल रही यूपी पुलिस महिला सिपाही भर्ती में बुधवार को अभ्यर्थी की जगह उसकी सहेली दौड़ती पकड़ी गई। बायोमेट्रिक मिलान कराने के बाद अभ्यर्थी की जगह उसकी सहेली दौड़ में शामिल हो गई। शक होने पर भर्ती बोर्ड के अधिकारियों ने पूछताछ की तो फर्जीवाड़ा सामने आ गया। पुलिस ने दोनों सहेलियों को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


छठी वाहिनी पीएसी में इस समय मेरठ जोन की सिपाही भर्ती दौड़ चल रही है। जिसमें बुधवार को 835 महिला अभ्यर्थियों ने भाग लिया। इनमें एक अभ्यर्थी संगीता शर्मा भी दौड़ में पहुंची थी। बायोमेट्रिक मिलान होने के बाद सभी महिला अभ्यर्थियों के हाथों पर मुहर लगवाई गई। लेकिन मुहर लगवाने के बाद संगीता ट्रैक के बजाय वहां से सीधे बाथरूम पहुंची, जहां उसकी सहेली बबीता मौजूद थी। जहां दोनों ने आपस में कपड़े बदले और संगीता की जगह बबीता दौड़ने पहुंच गई।
विज्ञापन


मुहर न होने पर पकड़ा
सरकारी कागजों में नाम-पता और सारे कागज तो संगीता के थे। लेकिन उसकी जगह भर्ती में बबीता दौड़ रही थी। भर्ती बोर्ड में शामिल सीओ कैंट संजीव देशवाल को बबीता पर संदेह हुआ तो उन्होंने बबीता को रोककर मुहर देखी। सीओ ने जब बबीता से हाथ पर मुहर न होने के बारे में पूछा तो बबीता ने गलती से मुहर न लगने की बात कही।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं गहन पूछताछ में बबीता ने संगीता की जगह दौड़ने की बात कबूल कर ली। भर्ती बोर्ड के निरीक्षक सीपी कठेरिया की तरफ से संगीता निवासी गांव शमशमनगर थाना जेवर और बबीता निवासी कस्बा जेवर थाना जेवर गौतमबुद्ध नगर के खिलाफ पल्लवपुरम थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया। सीओ कैंट के अनुसार दोनों युवतियों ने प्लानिंग करके यह फर्जीवाड़ा किया है। अभ्यर्थी संगीता का फार्म निरस्त कर दिया गया है।

125 अभ्यर्थी हुईं बाहर
भर्ती दौड़ में एक हजार अभ्यर्थी बुलाए गए थे, जिनमें से 835 महिला अभ्यर्थी दौड़ीं। इनमें 125 अभ्यर्थी दौड़ से बाहर हो गईं। बृहस्पतिवार को भी दौड़ होगी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed