फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: Police arrested seeven badmash with five bikes in shamli Muzaffarnagar

यूपी: बाइक लूटने वाले दो गिरोह का पर्दाफाश, पांच बाइक समेत 7 बदमाश गिरफ्तार, ऐसे बनाते थे शिकार

Sun, 24 Feb 2019 05:47 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 24 Feb 2019 05:47 PM IST
विज्ञापन
UP: Police arrested seeven badmash with five bikes in shamli Muzaffarnagar
पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी

शामली कोतवाली और कांधला थाना पुलिस ने मुठभेड़ में बाइक लूट करने वाले अलग-अलग गिरोह के सात बदमाशों को गिरफ्तार किया है जबकि एक बदमाश फरार हो गया। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से लूटी गईं पांच बाइक, तमंचे और चाकू बरामद किए। 

विज्ञापन


एसपी अजय कुमार ने पुलिस लाइन सभागार में प्रेसवार्ता में बताया कि शनिवार की रात में कोतवाली की लांक पुलिस चौकी पर दरोगा सुशील कुमार पुलिस टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान दो बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायर कर भागने की कोशिश की। पुलिस टीम ने घेरकर तीनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर उनके पास से दो तमंचे, एक चाकू, तीन मोबाइल और 1650 रुपये बरामद हुए।

विज्ञापन

पकड़े गए बदमाशों के नाम अंकित उर्फ गुड्डू निवासी गांव कुड़ाना, अमित उर्फ सन्नी और गोविंद निवासी गांव आदमपुर थाना बाबरी है। पूछताछ में पता चला कि उनका चार बदमाशों का गिरोह है। एक साथी अजय निवासी गांव आदमपुर अभी फरार है। इनके पास से बरामद बाइक 19 फरवरी को शामली निवासी बैंक कर्मी सन्नी से हाईवे पर गांव काबड़ौत पुल के निकट लूटी गई थी जबकि दूसरी बाइक कांधला क्षेत्र से लूटी गई थी।
 
इसके अलावा कांधला थाने के प्रभारी निरीक्षक डीके त्यागी ने स्वाट टीम के साथ शनिवार की रात को चेकिंग के दौरान हुरमजपुर रोड पर बाग के पास मुठभेड़ के दौरान चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से तीन बाइक, दो तमंचे, एक चाकू और कारतूस बरामद हुए। बरामद बाइक 20 फरवरी को इनाम निवासी भभीसा और अनिल निवासी लिसाढ़ से लूटी गई थी। एक बाइक कटी हुई है, जिसे बागपत के थाना रमाला क्षेत्र में बिराल के पास से लूटी गई थी।

UP: Police arrested seeven badmash with five bikes in shamli Muzaffarnagar
आरोपी बदमाश

पकड़े गए बदमाशों के नाम सनोज उर्फ गोदू, संजीव निवासीगण आदमपुर थाना बाबरी, विजय उर्फ मोनू गांव हुरमजपुर और विक्की मिस्त्री निवासी गांव भाज्जू थाना बाबरी है। विक्की मिस्त्री का काम करता है, जो बाइकों को काटकर बेचने का काम करता है।

सनोज और विक्की पहले भी लूट के मामले में जेल जा चुके है। संजीव और विजय आपस में रिश्तेदार है। यह गिरोह शामली, बागपत और आसपास के जिलों में वाहन लूट की घटनाओं में शामिल रहे हैं। एसपी ने बताया कि गिरोह के चारों बदमाशों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन

अकेले बाइक सवार को बनाते थे शिकार
एसपी ने बताया कि कांधला में पकड़े गए बदमाशों का गिरोह अक्सर अकेले बाइक पर चलने वालों को निशाना बनाता था। अकेले व्यक्ति को देखकर बदमाश उसे हाथ का इशारा कर रोकते थे और उसकी बाइक व अन्य सामान लूट लेते थे। अगर कोई विरोध करता था तो उसके सिर में तमंचे की बट मारकर घायल कर देते थे। मोबाइल इसलिए लूट लेते थे ताकि पीड़ित व्यक्ति तत्काल पुलिस को सूचना न दे सके।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed