{"_id":"5c1e3179bdec2256d22f767b","slug":"up-police-arrested-a-arms-dealer-in-baraut-baghpat","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: बड़ौत पुलिस ने हथियारों के सौदागर को पकड़ा, पांच तमंचे बरामद, पूछताछ जारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: बड़ौत पुलिस ने हथियारों के सौदागर को पकड़ा, पांच तमंचे बरामद, पूछताछ जारी
Sat, 22 Dec 2018 06:13 PM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 22 Dec 2018 06:13 PM IST
विज्ञापन
तमंचा :फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के बागपत में बड़ौत पुलिस ने अवैध हथियारों के बड़े सौदागर को शिकंजे में लिया है। बड़ौत कोतवाली में हथियार सप्लायर को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। उससे पांच तमंचे भी बरामद हुए हैं। पुलिस जल्दी ही मामले का खुलासा करेगी।
विज्ञापन
बताते हैं कि चेकिंग के दौरान पुलिस ने हथियारों के सौदागर को पकड़ा। उसके पास से पांच तमंचे बरामद हुए। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि पकड़ा गया व्यक्ति मुजफ्फरनगर, शामली, बागपत, मेरठ जनपदों में तमंचे सप्लाई करता था। उसने हथियार खरीदने वाले कई लोगों के नाम भी पुलिस को बताए हैं।
विज्ञापन
पुलिस उन्हें भी पकड़ने का प्रयास कर रही है। एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पकड़ा गया हथियार सप्लायर बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का ही रहने वाला है। उससे गहनता से पूछताछ की जा रही है। पांच तमंचे बरामद किए गए हैं। पुलिस जल्दी ही मामले का खुलासा करेगी।
विज्ञापन
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/