{"_id":"6ad8ddf730c9188bce09e081","slug":"up-police-and-saraswati-club-emerged-as-winners-meerut-news-c-72-1-mct1009-161465-2026-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: यूपी पुलिस और सरस्वती क्लब बने विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: यूपी पुलिस और सरस्वती क्लब बने विजेता
विज्ञापन
रामसहाय इंटर कॉलेज में जिलास्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। गढ़ रोड स्थित रामसहाय इंटर कॉलेज में आयोजित जिलास्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। सीनियर बालक वर्ग में यूपी पुलिस टीम ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि सीनियर बालिका वर्ग में सरस्वती क्लब मुजफ्फरनगर की टीम विजेता बनी।
जूनियर बालक वर्ग में मेजबान रामसहाय इंटर कॉलेज मेरठ और जूनियर बालिका वर्ग में एसपीएस स्कूल की टीम ने खिताब अपने नाम किया।
सीनियर बालक वर्ग में यूपी पुलिस की टीम पहले, प्रबुद्ध क्लब दूसरे और एमआईईटी की टीम तीसरे स्थान पर रही। सीनियर बालिका वर्ग में सरस्वती क्लब मुजफ्फरनगर ने पहला, यूपी पुलिस ने दूसरा और रामसहाय इंटर कॉलेज ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
जूनियर बालक वर्ग में रामसहाय इंटर कॉलेज मेरठ की टीम विजेता रही। एसआर ग्लोबल स्कूल मेरठ ने दूसरा और एसपीएस स्कूल मेरठ ने तीसरा स्थान हासिल किया। जूनियर बालिका वर्ग में एसपीएस स्कूल ने पहला, बालेराम मेरठ ने दूसरा और बाल विहार स्कूल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर मनोज कन्नौजिया समेत तमाम लोग रहे।