फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: PM said in Meerut - Congress, SP and BSP are doing poisonous politics

UP: मेरठ में बोले पीएम मोदी- कांग्रेस, सपा, बसपा कर रहीं जहरीली राजनीति, हिम्मत है तो विकास के मुद्दे पर लड़ें

Sun, 22 Feb 2026 04:55 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sun, 22 Feb 2026 04:55 PM IST
सार

Meerut News: मेरठ के लिए रविवार का दिन ऐतिहासिक रहा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेरठ मेट्रो का उद्घाटन कर दिया, साथ ही रैपिड रेल का विस्तार किया। इस दौरान आयोजित जनसभा में पीएम ने कहा कि कांग्रेस अपनी जहरीली और गंदी राजनीति को छोड़े। 

विज्ञापन
UP: PM said in Meerut - Congress, SP and BSP are doing poisonous politics
जनसभा में बोलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

PM in Meerut: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने रविवार को मेरठ को नमो भारत रैपिड रेल और मेरठ मेट्रो की बड़ी सौगात दी। दोनों नेताओं ने दिल्ली के सराय काले खां से मोदीपुरम तक 82 किलोमीटर लंबे रैपिड कॉरिडोर को राष्ट्र को समर्पित किया। इस दौरान मेरठ के मोहीउद्दीनपुर में आयोजित जनसभा में पीएम मोदी ने कांग्रेस और अन्य दलों पर जमकर निशाना साधा। 
विज्ञापन

 

UP: PM said in Meerut - Congress, SP and BSP are doing poisonous politics
मेरठ मेट्रो का उद्घाटन किया। - फोटो : अमर उजाला
पीएम मोदी ने कहा कि मैंने कांग्रेस, सपा और बसपा को कहा था कि अपनी जहरीली राजनीति छोड़िए और आइए विकास के मुद्दे पर मुकाबला करके देखते हैं। लेकिन इन दलों ने अपनी जहरीली राजनीति नहीं बदली। भाजपा ने अपनी विकास की नीति को हमेशा सर्वोपरि रखा। इसका एक उदाहरण हमारी मेट्रो भी है। 2014 से पहले यानी कांग्रेस सरकार के समय में चार-पांच शहरों में मेट्रो थी, आज 25 से ज्यादा शहरों में मेट्रो चलने लगी है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

UP: PM said in Meerut - Congress, SP and BSP are doing poisonous politics
मोहीउद्दीन में अभिवादन स्वीकारते पीएम मोदी। - फोटो : अमर उजाला
पहले घोटालों में गुम हो जाते थे इन्फ्रास्ट्रक्चर के प्रोजेक्ट 
मोदी ने कहा कि जब देश में कांग्रेस की सरकार थी, तो ये सब संभव ही नहीं था। तब इन्फ्रास्ट्रक्चर के प्रोजेक्ट घोटालों में गुम हो जाते थे। मेट्रो जैसी अधिकतर टेक्नोलॉजी हमें विदेशों से आयात करनी पड़ती थी। हमने घोटाले बंद किए। देश को आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ाया। मेरठ और पश्चिम यूपी वालों का जीवन बदलने वाला है। अब एक ही स्टेशन से, एक ही ट्रैक पर नमो भारत और मेट्रो रेल चलेगी।
 
विज्ञापन

UP: PM said in Meerut - Congress, SP and BSP are doing poisonous politics
जनसभा में मौजूद लोग। - फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस अपने ही देश को बदनाम करने में जुटी 
पीएम मोदी ने कहा कि हम तो वो लोग हैं, जो गांव में किसी के यहां शादी होती है तो पूरा गांव उसे सफल बनाने में जी-जान से जुट जाता है। ताकि मेहमान गांव की अच्छी छवि लेकर जाएं। कांग्रेस तो अपने ही देश को बदनाम करने में जुटी है। कांग्रेस के नेताओं को मोदी से नफरत है। हम इसे भी सहन कर लेंगे। लेकिन कांग्रेस को याद रखना चाहिए था कि ये AI ग्लोबल समिट भाजपा का कार्यक्रम नहीं था, न ही उस समय भाजपा का कोई नेता वहां था।
 

UP: PM said in Meerut - Congress, SP and BSP are doing poisonous politics
जनसभा में मौजूद छात्र। - फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस की इस रीति-नीति पर थू-थू कर रहा देश 
मोदी ने कहा कि पूरा देश कांग्रेस की इस रीति-नीति पर थू-थू कर रहा है। दुर्भाग्य देखिए, इतनी पुरानी पार्टी के नेता बेशर्मी के साथ देश की बेइज्जती करने वालों का जयकारा कर रहे हैं। ये मामला कांग्रेस की हरकतों का लगातार चल रहा है। संसद में खुद परफॉर्म नहीं कर पा रहे तो अपने साथी को भी बोलने का मौका नहीं देते। सदन को चलने नहीं देते। इसका सबसे बड़ा नुकसान कांग्रेस के साथी दलों को हो रहा है।
पाप कांग्रेस करती है, भुगतना साथियों को पड़ता है। उन्होंने कहा कि मैं नम्रतापूर्वक देश के मीडिया से रिक्वेस्ट करना चाहता हूं कि कृपा करके हम जब इस प्रकार की हरकतों की आलोचना करें, तो इस तरह की हेडिंग न बनाएं कि मोदी ने विपक्ष को धो डाला। ये विपक्ष-विपक्ष करके आप कांग्रेस को बचा रहे हैं। विपक्ष में जो और साथी बैठे हैं, वो भी समझ गए हैं कि पाप कांग्रेस करती है और भुगतना उन्हें पड़ता है।

ये भी देखें...
PM In Meerut: मेरठ को मिली रैपिड मेट्रो और नमो भारत की सौगात, CM योगी बोले-विकास-रोजगार-निवेश को मिलेगा बढ़ावा
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed