{"_id":"699abfafe810d7473d081ebb","slug":"meerut-gets-rapid-metro-and-namo-bharat-gift-cm-yogi-says-new-india-is-growing-fast-2026-02-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"PM In Meerut: मेरठ को मिली रैपिड मेट्रो और नमो भारत की सौगात, CM योगी बोले-विकास-रोजगार-निवेश को मिलेगा बढ़ावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PM In Meerut: मेरठ को मिली रैपिड मेट्रो और नमो भारत की सौगात, CM योगी बोले-विकास-रोजगार-निवेश को मिलेगा बढ़ावा
Sun, 22 Feb 2026 02:05 PM IST
डिंपल सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: डिंपल सिरोही
Updated Sun, 22 Feb 2026 02:05 PM IST
सार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेरठ में नमो भारत रैपिड रेल और मेरठ मेट्रो का उद्घाटन किया। सीएम योगी ने कहा कि नया भारत तेजी से बढ़ रहा है और इससे मेरठ से दिल्ली की दूरी और कम होगी।
विज्ञापन
सीएम योगी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ रविवार को मेरठ को नमो भारत और मेरठ मेट्रो की ऐतिहासिक सौगात दी। इसके साथ ही सात साल से चल रहा इंतजार समाप्त हो गया और शहर की रफ्तार को नया ट्रैक मिल गया है।
विज्ञापन
दोनों नेता सराय काले खां से मोदीपुरम तक 82 किलोमीटर लंबे रैपिड कॉरिडोर को राष्ट्र को समर्पित किया है। इससे पहले 55 किमी कॉरिडोर पर नमो भारत ट्रेन का संचालन शुरू हो चुका है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: UP: सराय काले खां से मोदीपुरम तक 82KM लंबा रूट, एक ही पटरी पर दौड़ेंगी मेरठ मेट्रो और नमो भारत; इतना होगा किराया
विज्ञापन
Trending Videos
नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ ने रविवार को मेरठ को नमो भारत रैपिड रेल और मेरठ मेट्रो की बड़ी सौगात दी। इसके साथ ही सात साल से चल रहा इंतजार समाप्त हो गया और शहर की रफ्तार को नया ट्रैक मिल गया। दोनों नेताओं ने दिल्ली के सराय काले खां से मोदीपुरम तक 82 किलोमीटर लंबे रैपिड कॉरिडोर को राष्ट्र को समर्पित किया। इससे पहले 55 किलोमीटर कॉरिडोर पर नमो भारत ट्रेन का संचालन शुरू किया जा चुका था।
मुख्यमंत्री योगी ने किया प्रधानमंत्री का स्वागत
मेरठ पहुंचने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने लगभग 12,930 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और लोकार्पण किया।
मेरठ पहुंचने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने लगभग 12,930 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और लोकार्पण किया।
नया भारत तेजी से बढ़ रहा: मुख्यमंत्री योगी
जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि नया भारत तेजी से विकास कर रहा है। उन्होंने कहा कि भारत का विजन वैश्विक स्तर पर सराहा जा रहा है और डिजिटल इंडिया इसका प्रमुख उदाहरण है। उन्होंने कहा कि ग्लोबल स्तर पर भारत की पहचान मजबूत हुई है और दुनिया भारत के विकास मॉडल की सराहना कर रही है।

मेरठ से दिल्ली का सफर हुआ आसान
मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले मेरठ से दिल्ली की दूरी लोगों के लिए चुनौती होती थी, लेकिन अब एक्सप्रेसवे और रैपिड रेल ने इसे आसान बना दिया है। उन्होंने बताया कि अब दिल्ली से मेरठ का सफर 45 से 50 मिनट में पूरा हो रहा है और नमो भारत रैपिड रेल से यह दूरी और कम होगी।

विकास, रोजगार और निवेश को मिलेगा बढ़ावा
नमो भारत और मेरठ मेट्रो शुरू होने से मेरठ में व्यापार, रोजगार, शिक्षा और निवेश के नए अवसर पैदा होंगे। इससे मेरठ NCR के साथ और मजबूती से जुड़ जाएगा और क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।
नमो भारत और मेरठ मेट्रो शुरू होने से मेरठ में व्यापार, रोजगार, शिक्षा और निवेश के नए अवसर पैदा होंगे। इससे मेरठ NCR के साथ और मजबूती से जुड़ जाएगा और क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।