यूपी: बारातियों में चले लाठी डंडे, एक दर्जन घायल, मामूली बात पर हुआ विवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ के लिसाड़ी गेट के नूरनगर में शुक्रवार रात बग्गी वाले के नेग मांगने को लेकर दूल्हा-दुल्हन पक्ष में विवाद हो गया। मारपीट में दोनों पक्षों के एक दर्जन लोग घायल हो गए।
नूरनगर निवासी युवती की शादी राहुल पुत्र सुखपाल निवासी सिखेड़ा थाना इंचौली से होनी थी। करीब 10:30 बजे बरात आई थी। चढ़त के दौरान बग्गी वाले ने 1100 की मांग की।इस पर दूल्हे राहुल के परिवार वालों ने युवती के परिवार वालों से रुपये देने की बात कही। इसी दौरान दूल्हे का भाई सचिन दहेज में कार न होने की बात करने लगा। इस पर दोनों तरफ से लाठी डंडे चल गए।
युवती पक्ष की तरफ से रोहित, राहुल, मोहित, मोहन और दूल्हे पक्ष से राहुल पुत्र सुखपाल, सचिन, मनीष, चमन, संगीता घायल हो गए। अन्य बराती भाग गए। युवती पक्ष ने राहुल और उसकी बहन संगीता को बंधक बना लिया। दूल्हे राहुल ने बिना दहेज के शादी करने की बात कही। देर रात पुलिस की मौजूदगी में शादी हो गई।
बारात पर फेंकी कांच की बोतलें
अम्बेहड़ा मार्ग स्थित जीटूएस विवाह मंडप में शुक्रवार रात शादी समारोह था। आरोप है कि मंडप में पहुंची बरात पर मुस्तकीम होटल के पास बक्सर की एक बारात ने पानी की बोतलें फेंकी। माहौल को खराब करने का प्रयास किया।
विरोध में लोगों ने हंगामा किया। कलक्ट्रेट कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सुरेश शर्मा आदि ने बताया कि कुछ लोगों ने किसी तरह बड़े विवाद को टाला। एएसपी कुलदीप सिंह का कहना है कि मामूली कहासुनी हुई थी।