फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: peole fight in a wedding in Meerut over a minor despute, sevral injured

यूपी: बारातियों में चले लाठी डंडे, एक दर्जन घायल, मामूली बात पर हुआ विवाद

Sat, 09 Mar 2019 02:56 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 09 Mar 2019 02:56 PM IST
विज्ञापन
UP: peole fight in a wedding in Meerut over a minor despute, sevral injured
पथराव - फोटो : अमर उजाला

मेरठ के लिसाड़ी गेट के नूरनगर में शुक्रवार रात बग्गी वाले के नेग मांगने को लेकर दूल्हा-दुल्हन पक्ष में विवाद हो गया। मारपीट में दोनों पक्षों के एक दर्जन लोग घायल हो गए। 

विज्ञापन


नूरनगर निवासी युवती की शादी राहुल पुत्र सुखपाल निवासी सिखेड़ा थाना इंचौली से होनी थी। करीब 10:30 बजे बरात आई थी। चढ़त के दौरान बग्गी वाले ने 1100 की मांग की।इस पर दूल्हे राहुल के परिवार वालों ने युवती के परिवार वालों से रुपये देने की बात कही। इसी दौरान दूल्हे का भाई सचिन दहेज में कार न होने की बात करने लगा। इस पर दोनों तरफ से लाठी डंडे चल गए। 

विज्ञापन

युवती पक्ष की तरफ से रोहित, राहुल, मोहित, मोहन और दूल्हे पक्ष से राहुल पुत्र सुखपाल, सचिन, मनीष, चमन, संगीता घायल हो गए। अन्य बराती भाग गए। युवती पक्ष ने राहुल और उसकी बहन संगीता को बंधक बना लिया। दूल्हे राहुल ने बिना दहेज के शादी करने की बात कही। देर रात पुलिस की मौजूदगी में शादी हो गई।

बारात पर फेंकी कांच की बोतलें
अम्बेहड़ा मार्ग स्थित जीटूएस विवाह मंडप में शुक्रवार रात शादी समारोह था। आरोप है कि मंडप में पहुंची बरात पर मुस्तकीम होटल के पास बक्सर की एक बारात ने पानी की बोतलें फेंकी। माहौल को खराब करने का प्रयास किया। 

विरोध में लोगों ने हंगामा किया। कलक्ट्रेट कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सुरेश शर्मा आदि ने बताया कि कुछ लोगों ने किसी तरह बड़े विवाद को टाला। एएसपी कुलदीप सिंह का कहना है कि मामूली कहासुनी हुई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed