यूपी: भ्रूण लिंग जांच सेंटर का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार, आधुनिक मशीनें बरामद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसीएमओ डॉ प्रवीण कुमार गौतम ने बताया कि उन्हें पिछले काफी समय से इस गोरखधंधे की सूचना मिल रही थी। सूचना पर उन्होंने मुखबिर की सहायता से इस लिंग जांच के कारनामे का पर्दाफाश किया। भावनपुर थाने पर पीसीपीएनडीटी टीम मेरठ क्राइम ब्रांच की टीम ने आरोपियों से पूछताछ की तो मामला खुलकर सामने आया।एसीएमओ ने बताया कि 30,000 में लिंग जांच का धंधा काफी समय से जारी था।
सिटी मजिस्ट्रेट शैलेंद्र कुमार सिंह भावनपुर थाने पहुंचे और पूरी कार्रवाई की मॉनिटरिंग की फिलहाल पीसीपीएनडीटी टीम भावनपुर थाने पर कागजी कार्रवाई पूरी करते हुए जाल साज ऊपर शिकंजा कस रही है। आरोपियों के पास से टीम ने एक आधुनिक ट्रॉब मशीन बरामद की गई है जिसकी कीमत लगभग ढाई लाख रुपए बताई जा रही है।
इसके अलावा ब्लूटूथ कनेक्टिविटी रखने वाले एप्पल आईपैड को भी पुलिस ने बरामद किया है जिसकी सहायता से भ्रूण लिंग जांच को स्क्रीन पर देखा जाता था। इस आई पैड की कीमत करीब 80,000 है इसके अलावा पुलिस ने मौके से 42000 की नकदी एक हीरो स्प्लेंडर बाइक बरामद की है।
तीनों आरोपियों का कहना है कि वह निर्दोष फसाया जा रहे हैं। उनका मुख्य सरगना इंचौली पगला निवासी योगेंद्र है। आपको बता दें कि कुछ दिन पूर्व मवाना में हुई कार्रवाई के दौरान योगेंद्र पगला का नाम सामने आया था जो मौके से टीम को चकमा देकर फरार हो गया था।
अब पुलिस टीम योगेंद्र की तलाश में जुट गई है। एसीएमओ ने बताया कि योगी सरकार ने भ्रूण लिंग जांच जैसे सामाजिक कुरीतियों को मिटाने के लिए पीसीपीएनडीटी टीम का गठन किया था। इस योजना में मुखबिर को 60,000 उसके सहायक को 40,000 व महिला को 10,0000 की सहायता राशि सरकार द्वारा दी जाती है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/