फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   up: Panchayat wore a shoe garb to the accused of tampering, urine

यूपी: पंचायत ने सुनाया तुगलकी फरमान, युवक को पहनाई जूतों की माला

Fri, 09 Mar 2018 11:19 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Updated Fri, 09 Mar 2018 11:19 AM IST
विज्ञापन
up: Panchayat wore a shoe garb to the accused of tampering, urine
फाइल फोटो

यूपी के इस शहर में पंचायत द्वारा युवक को पेशाब पिलाए जाने का मामला ठंडा भी नहीं पड़ा कि फिर से ऐसा ही एक और मामला सामने आया। भरी पंचायत में फिर से एक युवक को पेशाब पिलाया गया और...

विज्ञापन


सहारनपुर शहर में चार मार्च को हुई पंचायत में युवक से अभद्रता का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ कि बिहारीगढ़ के सुंदरपुर में हुई एक और पंचायत ने सनसनी फैली दी। इस पंचायत में छेड़छाड़ के आरोपी का मुंह काला कर जूतों की माला पहनाई गई। उसके बाल कटवाकर उससे दस हजार रुपये का जुर्माना भी वसूला गया। इसके बाद उसे एक साल के लिए गांव से निष्कासित कर दिया गया। पंचायत की इस करतूत का वीडियो वायरल होते ही पुलिस हरकत में आई और पीड़ित के चाचा की तहरीर पर पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


छुटमलपुर में बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र के गांव सुंदरपुर में पांच मार्च को गांव की एक महिला के साथ छेड़छाड़ का आरोप यहीं के रहने वाले साजिद पर लगा था। महिला के परिजनों ने थाने में तहरीर दी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद छह मार्च को इस मामले में पंचायत बुलाई गई। पंचायत में आरोपी युवक 30 वर्षीय साजिद को भी बुलाया गया। इसमें उसका मुंह काला करने के साथ ही जूतों की माला पहनाई गई। उसके बाल कटवाए और दस हजार रुपये का जुर्माना भी वसूला। इसके बाद उसे एक साल के लिए गांव से निष्कासित करने का फरमान सुना दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें : यूपी: पंचायत ने प्रेम संबंधों के शक में युवक को पिलाया था पेशाब, 5 गिरफ्तार

up: Panchayat wore a shoe garb to the accused of tampering, urine
फाइल फोटो

इसके बाद साजिद गांव छोड़ कर चला गया और डर से अभी तक थाने भी नहीं पहुंचा है। पंचायत के दौरान किसी ग्रामीण ने इस पूरी अमानवीय हरकत की वीडियो बना ली और सात मार्च की रात इसे वायरल कर दिया। मामला पुलिस अधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद बिहारीगढ़ पुलिस से पूछताछ हुई तो हड़कंप मच गया। इसके बाद पीड़ित साजिद की तलाश हुई। बृहस्पतिवार की सुबह पीड़ित के चाचा सलीम ने थाने पहुंचकर गांव के ही अजय, नाथी राणा, बुंदु अली, जोनी और गौतम सिंह के खिलाफ तहरीर दी। इस पर रिपोर्ट दर्ज करते हुए पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मामले की जांच कर रहे एसएसआई सुदेश कुमार ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्हें जेल भेजा जा रहा है।

प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि साजिद अपनी ससुराल में है। पुलिस उससे संपर्क कर वापस गांव लाएगी और उसकी सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी ली जाएगी। वहीं महिला की शिकायत के बारे उन्होंने कहा कि वह थाने आई थी, लेकिन जांच में मामला सही नहीं पाया गया था।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed