युवती ने धर्म परिवर्तन कर प्रेमी संग किया निकाह, पुलिस से लगाई सुरक्षा की गुहार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर में सिखेड़ा क्षेत्र की एक युवती ने दूसरे संप्रदाय के युवक से प्रेम प्रसंग के चलते धर्म परिवर्तन कर निकाह कर लिया। युवती ने निकाह के बाद खुद को बालिग बताते हुए शौहर के साथ ही रहने की बात कही और अपने परिजनों से जान का खतरा बताते हुए पुलिस ऑफिस में प्रार्थना-पत्र देकर सुरक्षा की गुहार लगाई है।
सिखेड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव की यह युवती शहर के एक प्रोफेशनल कॉलेज में पढ़ती है। कॉलेज के दौरान ही इस छात्रा का प्रेम-प्रसंग करीब डेढ़ साल पूर्व गांव शेरनगर के युवक से चल रहा था। जानकारी मिलने पर इसके पिता ने एक साल पूर्व युवक के खिलाफ सिखेड़ा थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की ती। दोनों पक्षों के बीच कुछ लोगों ने समझौता करा दिया था और युवती को परिजनों ने कॉलेज भेजना बंद कर दिया था। तब से वह अपनी छोटी बहन के साथ घर ही रहती थी, लेकिन मोबाइल फोन के जरिये संपर्क में बनी रही। एक हफ्ते पूर्व युवती घर से फरार हो गई।
इसके बाद उसने धर्म परिवर्तन करते हुए अपना नया नाम सानिया परवीन रखकर प्रेमी से निकाह कर लिया। प्रेमी संग पुलिस ऑफिस पहुंची युवती ने खुद को बालिग बताते हुए शौहर के साथ ही रहने की बात कही। उसने अपने परिजनों पर हत्या की धमकी देने का आरोप लगाते हुए जान का खतरा जताकर सुरक्षा की भी गुहार लगाई है।
पिता ही कर रहा दो बेटियों का लालन-पालन
गांव शेरनगर निवासी प्रेमी के साथ धर्म परिवर्तन कर निकाह करने वाली युवती की मां की कई साल पूर्व मौत हो चुकी है। युवती के परिवार में अब उसके पिता व छोटी बहन ही हैं। सालों से युवती का पिता ही एक फार्म हाउस में नौकरी कर दोनों बेटियों को उच्च शिक्षा दिलाते हुए लालन-पालन करता आ रहा है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/