फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP News: Video viral of Azgar snake on social media in Saharanpur

यूपी: अजगर ने बकरी को बनाया निवाला, सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा वीडियो

Sat, 01 Aug 2020 11:50 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 01 Aug 2020 11:50 AM IST
सार

  • अजगर ने बकरी को निवाला बनाया, वीडियो वायरल
  • शिवालिक जंगल की बताई जा रही घटना

विज्ञापन
UP News: Video viral of Azgar snake on social media in Saharanpur
पेड़ पर चढ़ा अजगर सांप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एक अजगर बकरी को निवाला बनाता है और पेड़ पर चढ़ गया। इसका वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल होता रहा। ग्रामीणों का दावा है कि यह घटना गांव कोठड़ी बहलोलपुर के पास की है।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में अजगर पेड़ पर चढ़ा दिखाई दे रहा है। वन गुर्जर परिवारों का दावा है कि यह अजगर बेहद खतरनाक है और घटनास्थल के आसपास ही घूमता रहता है। पिछले साल भी इस अजगर ने एक बकरी और वन्य जीव सांभर को निवाला बना लिया था। 
विज्ञापन


ग्राम प्रधान ताहिर का कहना है कि घटना 10 से 15 दिन पुरानी है। वह तहसील से अपने गांव लौट रहे थे। तभी रास्ते में भीड़ लगी मिली। पेड़ पर अजगर चढ़ा हुआ था। वहां मौजूद लोगों ने उन्हें बताया कि अजगर ने गांव के ही फुरकान की बकरी को निवाला बना लिया है। अजगर ने बकरी को मार दिया। वन गुर्जर तालब ने भी यही कहानी बताई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: ईद उल अजहा: सुरक्षा के कड़े इंतजाम, घरों में अदा की गई नमाज, मेरठ में तैनात हैं 1800 जवान, तस्वीरें

यह बोल रहे वीडियो बनाने वाले
वीडियो बनाते समय मौके पर लोग इकट्ठा हैं। उनमें से कुछ लोग बोल रहे हैं, टहनी गिर सकै, तभी दूसरा बोलता है टहनी टुटैगी, देखले कितनी माड़ी लकड़ी। इस पर एक व्यक्ति बोलता है अरै टहनी टूटरी, संतुलन उसका इतना है। एक बोलता है, बकरी पी रखी के इसने। इस तरह की भाषा का इस्तेमाल सहारनपुर जनपद के देहात क्षेत्र में किया जाता है।

वन रेंज अधिकारी आरएन किमौटी ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की जानकारी उन्हें भी मिली है। यह घटना 10-15 दिन पहले उनके संज्ञान में आई थी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed