{"_id":"611c00568ebc3e432b13bc80","slug":"up-news-video-viral-is-going-on-social-media-of-liquor-party-in-primary-school-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: प्राथमिक विद्यालय में खुलेआम शराब पार्टी, वीडियो हुआ वायरल, अधिकारियों में मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: प्राथमिक विद्यालय में खुलेआम शराब पार्टी, वीडियो हुआ वायरल, अधिकारियों में मचा हड़कंप
Wed, 18 Aug 2021 12:00 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 18 Aug 2021 12:00 AM IST
सार
मेरठ के एक स्कूल परिसर में खुलेआम शराब पार्टी करते हुए कुछ लोगों का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो देखकर शिक्षा विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
स्कूल में शराब पार्टी करते कुछ लोग।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मेरठ के रोहटा क्षेत्र के किनौनी गांव के प्राथमिक विद्यालय में मंगलवार को गांव के ही कुछ लोगों ने खुलेआम शराब पार्टी की। इसका वीडियो ग्रामीणों ने सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। वहीं शराब पार्टी का दस सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो शिक्षा विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
वहीं मामले की जानकारी के बाद शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने जांच कराकर कार्रवाई की बात कही है। किनौनी गांव के प्राथमिक विद्यालय में मंगलवार को कुछ लोगों ने खुलेआम शराब पार्टी की। वायरल हो रहे वीडियो में पांच-छह लोग स्कूल के बरामदे में बैठकर शराब पीते दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
इस मामले में खंड शिक्षा अधिकारी राजमोहन ने कहा कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है। अगर ऐसा वीडिया वायरल हो रहा है तो उसकी जांच कराई जाएगी। प्रधानाध्यापक पवन त्यागी का कहना है कि स्कूल में पहले भी शरारती तत्वों ने नुकसान किया है। पुलिस से कई बार इसकी शिकायत की जा चुकी है।
विज्ञापन