{"_id":"674462496cce2f98ee0a48ee","slug":"up-news-video-of-riot-in-meerut-goes-viral-there-was-fighting-stone-pelting-and-screaming-everywhere-2024-11-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: मेरठ में बवाल की वीडियो वायरल... मारपीट, पथराव और हर ओर मची थी चीख-पुकार, देखें वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: मेरठ में बवाल की वीडियो वायरल... मारपीट, पथराव और हर ओर मची थी चीख-पुकार, देखें वीडियो
Mon, 25 Nov 2024 05:11 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Mon, 25 Nov 2024 05:11 PM IST
सार
सरधना के गांव में उपले तोड़ने के मामूली विवाद के बाद घमासान हो गया था। मारपीट, पथराव और फायरिंग में कई लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
गांव में ताबड़तोड़ दबिशें दे रही है पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सरधना थाना क्षेत्र के गांव मेहरमती गणेशपुर में हुए बवाल के मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। वायरल हुए वीडियो में मारपीट, पथराव करते दिख रहे दोनों पक्षों के लोगों को चिह्नित किया जा रहा है। वहीं सोमवार को दूसरे पक्ष ने भी अपनी रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग एसएसपी से की है। उधर, गांव में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है।
विज्ञापन
रविवार को तेजपाल की पुत्री गांव के बाहरी छोर पर उपले बना रही थी। इसी बीच दूसरे समुदाय के युवक ने उसके उपले तोड़ते हुए गालीगलौज कर दी। कहासुनी के बाद युवती ने फोन कर अपने भाई को बुला लिया। मामला बढ़ता देख पुलिस के सामने ही गांव के कुछ लोगों ने समझौता करा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोप है कि दूसरे पक्ष ने रविवार दोपहर करीब तीन बजे बाहर से कई लड़कों को बुलाकर घर पर हमला कर दिया। इस दौरान दोनों पक्षों में धारदार हथियार चले और पथराव हुआ। कई राउंड फायरिंग की गई। संघर्ष में सोनम पुत्री तेजपाल, अंकित पुत्र तेजपाल, बबलू पुत्र राजपाल, तेजपाल पुत्र कल्लू घायल हो गए। गांव में तनाव के चलते पुलिस तैनात कर दी गई।
पुलिस ने अंकित पुत्र तेजपाल की तहरीर पर निजामुद्दीन व नईमू पुत्रगण शाहबुद्दीन, गोरिन व अमन पुत्रगण निजामुद्दीन, शेरखान पुत्र नईमूद्दीन, शजोल, नाजिम पुत्र राजू, फरमान पुत्र लम्बरदार, शाहिद पुत्र शहीद और दस अज्ञात के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था।
सोमवार को दूसरे पक्ष से शहनाज पत्नी निजामुद्दीन ने एसएसपी से शिकायत करते हुए बताया कि उन पर लगाए गए आरोप झूठे हैं। दूसरे पक्ष की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई, जबकि उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। उनकी भी रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों पर कार्रवाई की जाए।