{"_id":"5f04141f8ebc3e4325013690","slug":"up-news-two-teenager-have-died-after-drowning-in-ganga-at-bijnor-of-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजनौर: गंगा में नहाने गए दो किशोरों की डूबकर मौत, दोनों के परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनौर: गंगा में नहाने गए दो किशोरों की डूबकर मौत, दोनों के परिवार में मचा कोहराम
Tue, 07 Jul 2020 11:52 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 07 Jul 2020 11:52 AM IST
विज्ञापन
गंगा में डूबकर मौत
- फोटो : सोशल मीडिया
उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में दो किशोरों की गंगा में डूबने से मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही दोनों के परिवार में कोहराम मच गया। बताया गया कि ये दोनों किशोर बालावाली गंगा घाट पर नहाने गए थे।
विज्ञापन
बता दें कि चंदक के दो किशोर सोमवार दोपहर को घर से निकले थे। लेकिन इसके बाद वे घर वापस नहीं लौटे। दोनों के परिजनों ने सोमवार देर रात दोनों की तलाश की लेकिन, उनका कोई पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: बिजनौर: कपड़े की दुकान में लगी भीषण आग, एक करोड़ रुपये का नुकसान, कई लोगों की बची जान
विज्ञापन
वहीं मंगलवार दोपहर को पशु चराने गए एक व्यक्ति ने मृतकों के परिजनों को दोनों किशोरों के गंगा में डूबने की सूचना दी। इससे दोनों के परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची है और मामले की जांच कर रही है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/