फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP News: Two people has died in road accident in Muzaffarnagar city

यूपी: मुजफ्फरनगर में अलग-अलग हादसों में दो की मौत, एक युवक गंभीर रूप से घायल

Tue, 14 Dec 2021 04:23 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 14 Dec 2021 04:23 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में मंगलवार को अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन
UP News: Two people has died in road accident in Muzaffarnagar city
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुजफ्फरनगर में नूनाखेड़ा और ढिंढावली के बीच दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। उधर, रतनपुरी क्षेत्र में भी सड़क हादसा हुआ है। हादसे में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई।

विज्ञापन


फुगाना थाना क्षेत्र के हसनपुर निवासी सहेंद्र (60) पुत्र तिलकराम बाइक पर सवार होकर अपनी रिश्तेदारी मुकुंदपुर से वापस गांव लौट रहा था। जब वह ढिंढावली और नूनाखेड़ा के बीच सावटू के रास्ते पर पहुंचा, तो सामने से एक बाइक पर सवार होकर तीन युवक तेज गति से आ रहे थे। इसी बीच दोनों बाइकों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में सहेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक चला रहा आदित्य गंभीर रूप से घायल हो गया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: खौफनाक मंजर: भरभराकर गिरा दो मंजिला मकान, इलाके में मची चीख-पुकार, देखिए हादसे की तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के बाद आदित्य के साथ बाइक पर सवार उसके दोनों साथी मौके से फरार हो गए। वहीं आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उन्होंने पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बुजुर्ग के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आदित्य को गंभीर हालात के चलते जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें: भीषण आग से मचा हाहाकार : दुकान के भीतर जलती रहीं तीन जिंदगी, गूंजती रही बेबस परिजनों की चीत्कार

उधर, रतनपुरी क्षेत्र में हाईवे पर रायपुर नंगली के पास सड़क हादसा हो गया। बताया गया कि बाइक सवार 25 वर्षीय युवक सुमित पुत्र सुभाष निवासी मंदवादी थाना फलावदा मेरठ को कार ने टक्कर मार दी। युवक की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed