फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP News: Two audios of Sunil Pal go viral... In one he is talking to the kidnappers, in the other he says...

UP: कॉमेडियन सुनील पाल के अपहरण पर उठे सवाल... अपहरणकर्ताओं से सेटिंग करते हुए ऑडियो वायरल

Tue, 10 Dec 2024 06:31 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Tue, 10 Dec 2024 06:31 PM IST
सार

सुनील पाल से अपहरणकर्ता कह रहे हैं कि पुलिस में मामला कैसे पहुंच गया। अपनी पत्नी को बताया नहीं था क्या। इस पर सुनील पाल कह रहे हैं कि मीडिया वालों ने साइबर क्राइम वालों के साथ मिलकर सब निकाल लिया। अब बस अपनी जान बचाओ।

विज्ञापन
UP News: Two audios of Sunil Pal go viral... In one he is talking to the kidnappers, in the other he says...
काॅमेडियन सुनील पाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कॉमेडियन व एक्टर सुनील पाल के अपहरण के मामले में मंगलवार को नया मोड़ आ गया। सुनील पाल की दो ऑडियो वायरल हुई हैं, जिसके बाद यह मामला अपहरण की बजाय पब्लिसिटी स्टंट के किया गया नाटक या कुछ और लग रहा है। हालांकि ये वीडियो ओरिजिनल हैं या फेक, इसकी भी जांच की जानी बाकी है। इनमें सुनील पाल की ही आवाज लग रही है। मगर अमर उजाला इस ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन

 

पहले ऑडियो में एक व्यक्ति फोन पर सुनील से कह रहा है कि जो आपने कहा हमने कर दिया। अब आप सही नहीं कर रहे हो। इस पर सुनील पाल कह रहे हैं कि मैंने कुछ नहीं किया। मीडिया पीछे पड़ गया तो कुछ ना कुछ तो बताना पड़ता। मैंने कोई कंप्लेंट नहीं की। इस पर सामने वाला व्यक्ति कहता है कि आपने अपनी पत्नी को पहले से नहीं बताया था क्या, उन्होंने कंप्लेंट दर्ज कर दी। इस पर सुनील पाल कहते हैं कि कोई कंप्लेंट नहीं की गई। मीडिया ने साइबर क्राइम वालों से मिलकर यह सब निकाल लिया। अभी अपने आप को बचाओ और अभी मिलने के बारे में कोई बात मत करो।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद सुनील पाल ने अपना एक ऑडियो बयान जारी किया है। जिसमें उन्होंने कहा कि पहले ऑडियो में आवाज उनकी ही है। लेकिन अपहरणकर्ताओं ने उन्हें डरा धमकाकर यह रिकॉर्ड किया है। अपहरणकर्ताओं के पास उनकी सारी डिटेल है। वह परिवार को खत्म करने की धमकी दे रहे हैं। उन्होंने जैसा कहा, मैंने बोल दिया। 
एसएसपी डॉ. विपिन ताडा का कहना है कि पुलिस की कई टीमें जांच कर रही हैं। ऑडियो की जांच भी कराई जाएगी। सुनील पाल या उनकी पत्नी के बयान दर्ज करने के प्रयास भी किए जा रहे हैं।
 
विज्ञापन

22 नवंबर को रिलीज हुई थी फिल्म
पिछले महीने 22 नवंबर को सुनील पाल की फिल्म कॉफी विद अलोन रिलीज हुई थी। इस फिल्म की निर्माता उनकी पत्नी सरिता पाल है। फिल्म की कहानी सुनील पाल ने लिखी है और खुद ही इस फिल्म में अभिनय किया है। फिल्म को आजाद हुसैन ने निर्देशित किया है। अब सुनील पाल के ऑडियो वायरल होने के बाद पूरे मामले को इस फिल्म की पब्लिसिटी से जोड़ा जा रहा है।
 

Bijnor: छह संदिग्ध हिरासत में लिए, पूछताछ जारी

वहीं इस घटना के तार बिजनौर से भी जुड़ रहे हैं। इस मामले में संलिप्त बदमाशों की तलाश में दबिश दी जा रही है। छह संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। हालांकि अभी लवी पाल और अर्जुन कर्णवाल समेत चार मुख्य आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। यह गिरोह पिछले महीने बॉलीवुड एक्टर मुश्ताक खान का भी अपहरण कर चुका है। इस मामले में शहर कोतवाली में मुश्ताक खान के वकील ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed