फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP News: Three husbands were threatened with life, they said - save us from our wives

UP News: तीन पतियों को सताया जान का खतरा, बोले- हमारी पत्नियों से बचाओ, वरना मार डालेंगी, जानें क्या है मामला

Sun, 20 Apr 2025 03:37 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sun, 20 Apr 2025 03:37 PM IST
सार

मेरठ के भावनपुर थाना क्षेत्र निवासी पब्लिकेशन हाउस के मैनेजर, परतापुर थाना क्षेत्र के रिठानी निवासी रामकुमार और बागपत के छपरौली के इरफान ने पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने तीनों मामलों की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
UP News: Three husbands were threatened with life, they said - save us from our wives
पत्नी से खतरा। सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : ai

विस्तार

भावनपुर थाना क्षेत्र निवासी पब्लिकेशन हाउस के मैनेजर ने शनिवार को एसएसपी कार्यालय पर पहुंचकर पत्नी से सुरक्षा की गुहार लगाई। आरोप लगाया कि उसकी पत्नी नशा करती है। वह अपने पुरुष मित्रों के साथ मिलकर उसकी हत्या की साजिश रच रही है। शिकायतर्ता अपने साथ 1200 पेज के पत्नी के व्हाट्सएप चैट की कॉपी भी लेकर पहुंचा। एसएसपी कार्यालय में शिकायतें सुन रहे अधिकारी ने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

पब्लिकेशन हाउस के मैनेजर ने एसएसपी कार्यालय में दिए शिकायती पत्र में बताया कि वर्ष 2012 में उसकी शादी हुई थी। आरोप है कि उसकी पत्नी अक्सर झगड़ा करती थी। इसके चलते वह अलग मकान में रहने लगा। पत्नी के अन्य पुरुषों से संबंध हैं। आरोप है कि वह होटलों और क्लबों में जाकर नशा करती है। पत्नी का मोबाइल चेक करने पर उसकी कई पुरुषों के साथ चैट मिली। उसके पास दो अवैध पिस्टल भी हैं। आरोपी महिला ने शिकायतकर्ता पर वर्ष 2013 में दहेज उत्पीड़न और जानलेवा हमले का झूठा मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप है कि मुकदमे के समझौते के लिए दो लाख रुपये का चेक, तीन लाख रुपये नकद और 8 तौले सोना वसूला था। पत्नी उसके साथ मारपीट कर घर से चली गई थी। अब उसे फोन कराकर जान से मारने की धमकी दिला रही है।
विज्ञापन

 

युवक ने एक महीने पहले की शादी, अब पत्नी से सता रहा डर

रिठानी के युवक ने लगभग एक महीने पूर्व दूसरी शादी की है। युवक ने शनिवार को एसएसपी ऑफिस पर पत्नी से जान का खतरा बताते हुए तहरीर दी। पति का आरोप है कि बच्चों को कमरे बंद कर पत्नी उनके साथ मारपीट करती है। एसएसपी ने थाना पुलिस को जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए।
परतापुर थाना क्षेत्र के रिठानी निवासी रामकुमार ने शनिवार को एसएसपी डॉ. विपिन ताडा से शिकायत करते हुए बताया कि उसकी पहली पत्नी की कुछ समय पूर्व मौत हो गई थी। दो छोटे बच्चे होने के कारण युवक ने लगभग एक महीने पूर्व एक युवती से दूसरी शादी कर ली थी। युवक का आरोप है कि शादी के बाद से महिला उसके बच्चों को परेशान कर रही है। विरोध करने पर युवक के साथ भी अभ्रद व्यवहार करती है। पीड़ित पति ने पत्नी से खुद के साथ ही बच्चों की जान का भी खतरा बताया है।
 

Baghpat: पत्नी बोली- काटकर हिंडन में फेंक दूंगी

बिहार और छत्तीसगढ़ में फेरी लगाकर कपड़ा बेचने वाले इरफान को उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर काटकर हिंडन में फेंकने की धमकी दी है। इसमें तहरीर मिलने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
छपरौली क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले इरफान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह तीन-चार महीने में एक बार गांव आता है। आरोप लगाया कि उसकी पत्नी के गांव के ही शाहरुख के साथ पिछले तीन साल से अनैतिक संबंध हैं। इस बारे में पत्नी का फोन देखकर पता चला। उसने अपनी पत्नी को 85 हजार रुपये और जेवर दिए थे, जो उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी शाहरुख को दे दिए।
उसने विरोध किया तो दोनों ने छपरौली के फैसल की तरह काटकर हिंडन नदी में फेंकने की धमकी दी। इरफान ने तीन बच्चों की हत्या की आशंका जताई। पुलिस ने बताया कि तहरीर मिलने पर पत्नी इसराना और उसके प्रेमी शाहरुख के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed