फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP NEWS there are no electricity connections in six thousand homes in bijnor

रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा, अपने ही सर्वे में सरकार को मिला 6 हजार घरों में अंधेरा

Thu, 25 Oct 2018 07:20 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Updated Thu, 25 Oct 2018 07:20 PM IST
विज्ञापन
UP NEWS there are no electricity connections in six thousand homes in bijnor
फाइल फोटो

यूपी के बिजनौर जिले के छह हजार घर अंधेरे में जीवन यापन कर रहे हैं। इन घरों में अभी तक अंधेरा पसरा है। ये अभी तक बिजली की रोशनी से गुलजार नहीं हुए हैं। डाक विभाग की ओर से गांव-गांव जाकर डोर-टू-डोर किए गए सर्वे में यह हकीकत सामने आई है। केंद्र सरकार की ओर से डाक विभाग को जिले भर के 2186 गांवों में सर्वे कर विद्युत कनेक्शन विहीन घरों का आंकड़ा जुटाने के आदेश दिए गए थे। इन घरों का विवरण ऑनलाइन फीड कराकर शासन को भेजा गया है। 

विज्ञापन

  
केंद्र सरकार की ओर से हर घर तक बिजली देने के उद्देश्य से सौभाग्य योजना संचालित की गई है। यह कार्य दिसंबर तक पूरा करने का फरमान भी जारी किया गया है। लक्ष्य को शीघ्रता के साथ पूरा करने के लिए ऊर्जा मंत्रालय ने डाक विभाग के साथ बैठक कर इस कार्य में सहयोग करने के आदेश दिए थे। 
विज्ञापन


अधिकारियों के अनुसार डाक विभाग सर्वे के दौरान घर से विद्युत पोल कितनी दूरी पर स्थित है। अविद्युतीकृत घर के मुखिया का नाम, मकान संख्या, मोबाइल नंबर, आधार नंबर, बीपीएल कार्ड संख्या सहित सरपंच का नाम और मोबाइल नंबर आदि का विवरण डाक विभाग द्वारा जुटाया गया। इससे अंधेरे में जीवन यापन कर रहे परिवारों को विद्युत कनेक्शन आसानी से दिया जा सकेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डाक अधीक्षक मोहनलाल शर्मा ने बताया कि अविद्युतीकृत घरों का सर्वे कराने का निर्देश डाक विभाग को दिए गए थे। पोस्टमैन के साथ विभाग के अन्य कर्मचारियों ने गांव-गांव घूमकर डोर-टू-डोर संपर्क किया। शासन द्वारा निर्धारित कुल सात लाख 36 हजार 125 घरों में करीब पांच लाख 777 घरों में विद्युत कनेक्शन नहीं हैं। इनकी फीडिंग कर केंद्र को भेज दी गई है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed