{"_id":"61536a758ebc3e6251104a3f","slug":"up-news-the-traffic-police-cut-the-bullet-bike-challan-of-16-thousand-rupees-and-then-the-victim-youth-tried-to-immolate-himself-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: बुलेट का कटा 16 हजार का चालान, युवक ने मिट्टी का तेल उड़ेल किया आत्मदाह प्रयास, हुई ये बड़ी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: बुलेट का कटा 16 हजार का चालान, युवक ने मिट्टी का तेल उड़ेल किया आत्मदाह प्रयास, हुई ये बड़ी कार्रवाई
Wed, 29 Sep 2021 12:48 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 29 Sep 2021 12:48 AM IST
सार
मेरठ में ट्रैफिक पुलिस द्वारा बुलेट बाइक का 16 हजार रुपये का चालान काट दिया गया। इसके बाद युवक ने एसपी ट्रैफिक से शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई तो उसने मिट्टी का तेल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया।
विज्ञापन
मेरठ पुलिस।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मेरठ में ट्रैफिक इंस्पेक्टर ने बाइक का 16 हजार रुपये का चालान काटा तो युवक ने परिवार के साथ हंगामा कर दिया और अपने ऊपर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगाने की कोशिश की। पुलिस ने तीनों का चालान कर दिया है।
विज्ञापन
गंगानगर मवाना रोड लाल पार्क निवासी रोहित सोमवार को मां मुकेश देवी की दवा लेने निकला था। बुलेट बाइक से वह साकेत चौराहे पर पहुंचा ही था कि ट्रैफिक पुलिस ने रोक लिया। बताया गया कि यहां रोहित की ट्रैफिक पुलिस से नोकझोंक हो गई, जिसके बाद इंस्पेक्टर अनिल कुमार मिश्रा ने उसकी बाइक का 16 हजार रुपये का चालान काट दिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: धर्मांतरण: शादमा के प्यार में सौरभ ने चलाया ठेला, बदला धर्म...फिर बदल गई पूरी कहानी
विज्ञापन
वहीं मंगलवार सुबह रोहित अपने पिता अशोक व मां मुकेश देवी को लेकर एसपी ट्रैफिक के दफ्तर आ गया। रोहित ने आरोप लगाया कि इंस्पेक्टर ने एनकाउंटर की भी धमकी दी थी। बताया गया है कि एसपी ट्रैफिक जेके श्रीवास्तव ने भी मदद से हाथ खड़े कर दिये। तीनों कमिश्नरी चौराहे पर पहुंचे और ट्रैफिक पुलिस के खिलाफ हंगामा कर दिया। रोहित ने मिट्टी के तेल की बोतल निकाल ली और खुद पर उड़ेल ली। सूचना पर सिविल लाइन इंस्पेक्टर रमेश चंद शर्मा भी आ गए। पुलिसकर्मियों ने रोहित से बोतल छीन ली और तीनों को हिरासत में ले लिया। थाने लाकर तीनों का चालान कर दिया।
यह भी पढ़ें: तस्वीरें: धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार... छात्रा की हत्या मामले में मिले अहम सुराग, जल्द खुलेगा खौफनाक राज
ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों के खिलाफ अभियान चल रहा है। मिट्टी का तेल उड़ेलकर आग लगाने की कोशिश करने वाले तीनों लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। अभियोग पंजीकृत कर कार्रवाई की जा रही है। - विनीत भटनागर, एसपी ट्रैफिक