{"_id":"61e859fefc59a1256d1d4a44","slug":"up-news-the-brothers-have-beaten-up-to-accused-after-wrong-massage-sent-to-sister-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"लड़की बन फेसबुक पर दोस्ती: फिर करने लगा अश्लील मैसेज, युवती ने बहाने से बुलाया और भाइयों से कराई धुनाई, मुकदमा भी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लड़की बन फेसबुक पर दोस्ती: फिर करने लगा अश्लील मैसेज, युवती ने बहाने से बुलाया और भाइयों से कराई धुनाई, मुकदमा भी दर्ज
Thu, 20 Jan 2022 12:05 AM IST
कपिल kapil
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 20 Jan 2022 12:05 AM IST
सार
मेरठ में एक युवक ने लड़की बन युवती से फेसबुक पर दोस्ती की। इसके बाद वह युवती को अश्लील मैसेज भेजने लगा। युवती ने बहाने से बुलाकर अपने भाइयों को सौंप दिया। इस दौरान युवती के भाइयों ने उसकी जमकर धुनाई की और फिर पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन
मेरठ पुलिस।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मेरठ में नौचंदी के नंदन सिनेमा हॉल के सामने बीए की छात्रा ने मनचले को बहाने से बुलाया और भाइयों से पिटाई कराने के बाद पुलिस को सौंप दिया। आरोप है कि आरोपी कई दिन से युवती के अश्लील फोटो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे रहा था।
विज्ञापन
कोतवाली थाना क्षेत्र निवासी युवती बीए की छात्रा है। उसने बताया कि कुछ दिनों पहले फेसबुक पर एक युवती की फ्रेंड रिक्वेस्ट आई थी। उसे स्वीकार करने के बाद युवती ने कुछ दिनों तक बातचीत करने के बाद व्हाट्सएप नंबर भी ले लिया। उससे व्हाट्सएप पर भी चैट होने लगी। करीब 15 दिन पूर्व उसने उसके फोटो से छेड़छाड़ कर व्हाट्सएप पर भेजा। उसने विरोध जताने के लिए फोन किया तो दूसरी तरफ से युवक की आवाज सुन चौंक गई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: जयंत के सामने बड़ा संकट: रालोद के टिकट पर दिल्ली से सिवालखास तक भूचाल, पार्टी के झंडे में लगाई आग, खूब हो रहा विरोध, देखें तस्वीरें
विज्ञापन
इसके बाद युवक ने बताया कि उसने लड़की बनकर उससे दोस्ती की थी। अब उसकी बात नहीं मानी तो फोटो को सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। इसकी जानकारी उसने अपने भाइयों को दी तो उन्होंने बुधवार दोपहर आरोपी को नौचंदी क्षेत्र में नंदन सिनेमा के पास बुला लिया। युवक के आते ही भाइयों ने पिटाई करनी शुरू कर दी। वहीं मामला समझते ही आसपास के लोगों ने भी पिटाई करनी शुरू कर दी।
यह भी पढ़ें: यूपी: रालोद प्रत्याशी के विरोध में जयंत के दिल्ली आवास पर प्रदर्शन, समर्थकों ने कहा डाली ऐसी बात, विचार करने पर मजबूर हुए चौधरी
इंस्पेक्टर नौचंदी जितेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि आसिफ निवासी पूर्वा इलाही बक्श थाना ब्रह्मपुरी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।