{"_id":"60dad28a8ebc3ec1f95cc9f1","slug":"up-news-the-advocates-has-ruckus-in-a-police-station-in-meerut-of-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: अधिवक्ताओं का थाने में जमकर हंगामा, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोप, ये है पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: अधिवक्ताओं का थाने में जमकर हंगामा, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोप, ये है पूरा मामला
Tue, 29 Jun 2021 01:28 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 29 Jun 2021 01:28 PM IST
सार
यहां अधिवक्ताओं ने थाने में हंगामा कर दिया। उन्होंने सदर थाना पुलिस पर गंभीर आरोप लगाया है। जानिए आखिर मामला क्या है।
विज्ञापन
मेरठ में थाने में हंगामा करते अधिवक्ता।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में सदर थाना पुलिस ने मंगलवार को धोखाधड़ी के मामले में अधिवक्ता राजीव गोयल को पकड़ लिया। इस मामले को लेकर अधिवक्ताओं ने सदर थाने में हंगामा खड़ा कर दिया।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर सदर बाजार बिजेंद्र सिंह राणा का कहना है कि धोखाधड़ी का एक मुकदमा उन पर पहले से ही चल रहा है। जिसमें अधिवक्ता राजीव गोयल नामजद आरोपी बनाए गए हैं। अभी राजीव को गिरफ्तार नहीं किया गया है। उन्हें सिर्फ पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया है।
विज्ञापन
वहीं इस मामले में सीनियर अधिवक्ता रामकुमार शर्मा और उनके साथ अधिवक्ताओं ने सदर थाना पुलिस पर आरोप लगाते हुए हंगामा किया है। उनका कहना है कि पुलिस अनावश्यक रूप से अधिवक्ता पर दबाव बना रही है।
विज्ञापन