{"_id":"60dc186b4da62143204ad364","slug":"up-news-tax-rates-will-be-increased-at-sivaya-toll-plaza-in-meerut-from-tonight","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदलाव: महंगा होगा दिल्ली से देहरादून का सफर, आज रात से सिवाया टोल प्लाजा पर बढ़ जाएगा टैक्स, देखें लिस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदलाव: महंगा होगा दिल्ली से देहरादून का सफर, आज रात से सिवाया टोल प्लाजा पर बढ़ जाएगा टैक्स, देखें लिस्ट
Wed, 30 Jun 2021 12:38 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 30 Jun 2021 12:38 PM IST
सार
आज रात से दिल्ली से देहरादून का सफर महंगा हो जाएगा। एनएचएआई के निर्देश पर सिवाया टोल प्लाजा पर टैक्स की दरें बढ़ा दी गई हैं।
विज्ञापन
सिवाया टोल प्लाजा मेरठ।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
दिल्ली से देहरादून जाने वाले यात्रियों का आज रात से सफर महंगा हो जाएगा। एनएचएआई ने टोल टैक्स की बढ़ी दरें लागू कर दी है। वहीं टोल पर लगे बोर्ड और कंप्यूटर पर अपडेट की जा रही है।
विज्ञापन
कोरोना महामारी के चलते पिछले साल एनएचएआई ने टोल टैक्स की दरें नहीं बढ़ाई थीं। लेकिन, इस बार एनएचएआई ने कुछ दिन पहले ही टोल टैक्स की दरें बढ़ाने के संकेत दे दिए थे। वहीं संकेत के बाद टोल प्लाजा के अधिकारी एनएचएआई के निर्देश का इंतजार कर रहे थे। बीते शनिवार को एनएचएआई ने नई दरें लागू कर दीं, जिन्हें एक जुलाई से लागू करने के निर्देश दिए गए। वहीं टोल अधिकारी भी तैयारी में जुट गए हैं।
विज्ञापन
इस बार एनएएचआई ने टोल टैक्स में पांच से 40 रुपये तक दरें बढ़ाई हैं। वहीं एनएचएआई ने हंगामे की आशंका को देखते हुए इस बार टोल प्लाजा के 10 किमी के दयारे में आने वाले स्थानीय वाहन चालकों को राहत दी है। पूर्व में लोकल वाहन चालकों के लिए 20 रुपये टोल टैक्स निर्धारित किया गया था। इस बार भी लोकल वाहन चालकों के लिए टैक्स की दर 20 रुपये ही होगी।
विज्ञापन
किया जा रहा अपडेट
एनएचएआई के निर्देश के बाद टोल पर लगे बोर्ड व कंप्यूटर में नई दरें अपडेट की जा रही हैं। आज रात से नई दरों पर वाहन चालकों से वसूली होगी। लोकल वाहनों पर कोई टैक्स की बढ़ोतरी नहीं की गई है। - प्रदीप चौधरी, टोल प्लाजा मैनेजर
वाहन सामान्य कॉमर्शियल
कार-जीप-वैन- 95 45
हल्के वाणिज्यिक वाहन- 165 80
ट्रक व बस- 335 165
मल्टी एक्सल वाहन- 540 270