{"_id":"67431d0c7d6502fa7e013798","slug":"up-news-stone-pelting-on-molestation-of-girl-in-meerut-many-people-injured-due-to-bullets-tense-situation-2024-11-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: मेरठ में युवती से छेड़छाड़ पर पथराव... गोलियां लगने से कई लोग घायल, तनाव के हालात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: मेरठ में युवती से छेड़छाड़ पर पथराव... गोलियां लगने से कई लोग घायल, तनाव के हालात
Sun, 24 Nov 2024 06:03 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Sun, 24 Nov 2024 06:03 PM IST
सार
सरधना के गांव मेहरमती गणेशपुर में एक युवती गोबर डालने खेत पर जा रही थी। तभी उसके साथ छेड़छाड़ की घटना पर बवाल हो गया।
विज्ञापन
गांव में तैनात पुलिस फोर्स।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सरधना के गांव मेहरमती गणेशपुर में छेड़छाड़ के विरोध में दो समुदाय के बीच खूनी संघर्ष हो गया। इस दौरान दोनों समुदायों के बीच पथराव और फायरिंग हुई। कई लोगों को गोली लगी है। सूचना के बाद पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। गांव में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन
सड़क पर बिखरे ईंट पत्थर।
- फोटो : अमर उजाला
बताया गया कि रविवार को गांव में गोबर डालने गई युवती के साथ छेड़छाड़ की वारदात हो गई। दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। पथराव होने लगा। इसके बाद ताबड़तोड़ गोलियां चलाई जाने लगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनम पुत्री तेजपाल, बबलू, रामपाल, अंकित, तेजपाल को गोली लगी। पथराव में कई अन्य लोग भी घायल हो गए। एक पक्ष का आरोप है कि बाहर से लड़के बुलाकर तेजपाल के घर पर हमला किया गया। सूचना पर कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई और गांव छावनी में तब्दील हो गया। हमलावरों की तलाश में घर-घर तलाशी ली जाने लगी। वहीं घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गांव में तनाव की स्थिति है। पुलिस का कहना है कि हमलावरों पर कार्रवाई की जाएगी।