{"_id":"610067900bad6557927d4d1d","slug":"up-news-slogans-were-raised-in-support-of-pakistan-during-the-kargil-day-program-in-sardhana-of-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारगिल दिवस कार्यक्रम : पाकिस्तान के समर्थन में लगाए नारे, कुर्सियां तोड़ीं, जानें- आखिर क्या है पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कारगिल दिवस कार्यक्रम : पाकिस्तान के समर्थन में लगाए नारे, कुर्सियां तोड़ीं, जानें- आखिर क्या है पूरा मामला
Wed, 28 Jul 2021 01:39 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 28 Jul 2021 01:39 AM IST
सार
आयोजित राष्ट्रीय अंसारी एकता संगठन के कार्यक्रम में शरारती तत्वों ने पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगाए। जानिए फिर क्या हुआ।
विज्ञापन
सरधना पुलिस।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मेरठ के सरधना में कारगिल के शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए आयोजित राष्ट्रीय अंसारी एकता संगठन के कार्यक्रम में शरारती तत्वों ने पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगाए। आरोप है कि मुख्य अतिथि चेयरपर्सन के बेटे सावेज अंसारी के हाथ से माइक छीन लिया। कुर्सियां तोड़ दी गईं। संगठन ने शरारती तत्वों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
मोहल्ला किला खेवान में सोमवार शाम कार्यक्रम आयोजित किया गया था। राष्ट्रीय अंसारी एकता संगठन के युवा जिलाध्यक्षसद्दाम ने मंगलवार को थाने में तहरीर देते हुए बताया कि कार्यक्रम के दौरान उनके ही समुदाय के कुछ शरारती तत्व पहुंच गए और गाली-गलौज करते हुए धक्का-मुक्की करने लगे। आरोप है कि हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने पर मारपीट की गई और आरोपियों ने कहा कि पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगाओ। लोगों ने विरोध किया तो कुर्सियां उठाकर मारनी शुरू कर दीं। हंगामे के कारण कार्यक्रम रोकना पड़ा। मुख्य अतिथि चेयरपर्सन के बेटे सावेज अंसारी के हाथ से माइक छीन लिया गया, जिससे अफरातफरी मच गई। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। तहरीर मिलने पर पुलिस ने पीड़ित को पीली पर्ची काटकर दी और जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जांच के बाद स्थिति स्पष्ट होगी
मामला सोमवार का है और तहरीर मंगलवार में दी गई। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। जांच शुरू करा दी गई है, जल्द ही पुलिस प्रकरण में उचित कार्रवाई करेगी। - आरपी शाही, सीओ सरधना
विज्ञापन
जो हुआ मेरे बाद हुआ
संगठन के कार्यक्रम में मेरे रहने के दौरान कोई हंगामा नहीं हुआ। मेरे आने के बाद क्या हुआ, मुझे पूरी जानकारी नहीं है। देशभक्ति के कार्यक्रम में शामिल हुआ था और इसके बाद घर लौट आया था। - सावेज अंसारी, चेयरपर्सन के पुत्र