फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP News: Six animals died after consuming poisonous fodder in a village in Bijnor

बिजनौर: जहरीला चारा खाने से छह पशुओं की मौत, चार की हालत चिंताजनक

Mon, 10 Aug 2020 03:58 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 10 Aug 2020 03:58 PM IST
विज्ञापन
UP News: Six animals died after consuming poisonous fodder in a village in Bijnor
रविन्द्र सिंह - फोटो : अमर उजाला

बिजनौर जनपद में हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र के गांव पुट्ठा में जहरीला चारा खाने से छह पशुओं की मौत हो गई। गांव निवासी रविंद्र ने कामधेनु योजना के तहत तीन साल पहले दुग्ध डेयरी खोली थी। उसने पशुशाला में करीब 25 दुधारू पशु पाल रखे थे। 

विज्ञापन


ग्रामीण रविंद्र ने बताया कि रविवार शाम वह गंज दारानगर की एक चारा मशीन से पशुओं के लिए चारा खरीदकर लाया था। चारा खाते ही पशुओं की तबीयत बिगड़ने लगी। उसने तुरंत पशु चिकित्सक को बुलाया। लेकिन पशु चिकित्सक के पहुंचने से पहले ही चार गौवंश और दो भैंस सहित कुल छह पशुओं की मौत हो गई। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी: पशुओं के अवशेष देख भड़का ग्रामीणों का गुस्सा, गाड़ी में जमकर तोड़फोड़, देखिए तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा बाकी सभी पशुओं को उपचार कर बचा लिया गया। पशु चिकित्सक के मुताबिक चार पशुओं की हालत अब भी चिंताजनक है। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर मुआवजा दिलाने की मांग की है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed