फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP News : Read all moments updates of Meerut firecracker factory blast, five people were died

मेरठ में बड़ा विस्फोट: पढ़िए दर्दनाक घटना का पल-पल का अपडेट, पांच की हुई मौत, नौ गंभीर रूप से घायल

Wed, 18 Oct 2023 02:51 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 18 Oct 2023 02:51 AM IST
सार

Meerut Blast Case : एसपी सिटी का कहना है कि फैक्टरी संचालक गौरव गुप्ता समेत कई लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। दो आरोपी हिरासत में हैं, मुख्य आरोपी गौरव की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
UP News : Read all moments updates of Meerut firecracker factory blast, five people were died
मेरठ में हादसा - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मेरठ में लोहियानगर के सी पॉकेट के रिहायशी इलाके में चल रही अवैध पटाखा फैक्टरी में मंगलवार सुबह हुए विस्फोट से पांच लोगों की मौत हो गई। नौ लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दो घंटे के भीतर हुए दो धमाकों से पूरा इलाका दहल गया। विस्फोट से 20 मीटर दूर मकान की दूसरी मंजिल भी ध्वस्त हो गई। मलबे के टुकड़े आधा किलोमीटर तक बिखर गए। दो मृतकों की पहचान हो गई है।

विज्ञापन


एसपी सिटी ने बताया कि लोहियानगर थाने में मामले में फैक्टरी संचालक गौरव गुप्ता समेत कई लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। दो आरोपी हिरासत में हैं, मुख्य आरोपी गौरव की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन


हादसे के बाद अधिकारियों के पहुंचे का समय, टाइम लाइन
सुबह 7:16 पर धमाका
सुबह 7:20 पर स्थानीय भीड़ जमा,अफरा तफरी मची
सुबह 7:24 लोहियानगर इंस्पेक्टर फोर्स के साथ पहुंचे
सुबह 7:40 पर सामाजिक संगठनों के लोग पहुंचे
सुबह 7:45 पर सीओ कोतवाली पहुंचे

सुबह 7:55 फायर बिग्रेड की गाड़िया पहुंची
सुबह 8 बजे अग्निशमन अधिकारी पहुंचे
सुबह 8:26 बजे एसपी सिटी पहुंचे
सुबह 8:35 पर एसएसपी पहुंचे
सुबह 8:40 डीएम पहुंचे

सुबह 8:48 पर रेस्क्यू करते दोबारा हुआ धमाका
सुबह 9: 50 फॉरेसिंक टीम पहुंची
सुबह 10.30 बजे नौचंदी और खरखौदा समेंत कई थानों का फोर्स पहुंचा
सुबह 10.15 बजे एआईयू, व इंटेलिजेंस टीम जांच के लिए पहुंची
सुबह 10.55 पर आईजी रेंज नचिकेता झा पहुंचे

विज्ञापन

सुबह 11 बजे डॉग स्क्वायड टीम पहुंची
सुबह 11:10 बजे एनडीआरएफ टीम
सुबह 12.30 दक्षिण विधायक एवं ऊर्जा राज्य मंत्री सोमेंद्र तोमर पहुंचे

यह भी पढ़ें: तस्वीरें दर्दनाक: जिंदा तड़पते रहे मजदूर, नसीब में लिखी थी मौत, पांच की टूट गईं सांसें, धमाकों से दहल उठे लोग

सपा की 14 सदस्यीय कमेटी करेगी जांच
लोहियानगर में अवैध पटाखा फैक्टरी में हुए विस्फोट के मामले में सपा की जिला स्तर पर 14 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है, जो इसकी जांच कर रिपोर्ट पार्टी के प्रदेश कार्यालय भिजवाएगी। यह टीम बुधवार को घटनास्थल का दौरा करेगी। इस टीम में जिलाध्यक्ष विपिन चौधरी, महानगर अध्यक्ष आदिल चौधरी, मनोज चपराणा, निरंजन सिंह, रविंद्र प्रेमी, मुमताज आलम, अवधेश शर्मा, आदिल औरंगाबाद, नितिन त्यागी, अज्जू पंडित, दीपक सिरोही, जसवीर छिलौरा, मृदुला यादव और संगीता राहुल शामिल हैं। 

यह भी पढ़ें: एलानिया कत्ल: बर्दाश्त न हुआ बहन का प्यार, प्रेमी को दी दर्दनाक मौत, लाश लगाई ठिकाने, फिर इत्मीनान से पी चाय

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed