मेरठ जनपद के लोहिया नगर में मंगलवार को एक मकान में तेज धमाके के साथ कई बार ब्लास्ट हुए। धमाकों की आवाज इतनी तेज थी कि कई किलोमीटर तक लोग कांप उठे।
उधर, मलबे में दबे मजदूर करीब एक घंटे तक तड़पते रहे। वहीं, मौके पर पहुंचे आईजी, डीएम और एसएसपी समेत प्रशासन की टीम ने राहत बचाव अभियान चलाकर घायलों को बाहर निकाला। इनमें पांच लोगों ने दम तोड़ दिया, जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
2 of 9
मेरठ में विस्फोट।
- फोटो : अमर उजाला
क्षेत्र के लोगों का कहना है कि सुबह लगभग सात बजे तेज धमाके के साथ यह बिल्डिंग धराशायी हो गई। धमाका इतना भयावह था कि आसपास की कई बिल्डिंगों में दरारें आ गईं। वहीं, निकट स्थित एक दूसरी बिल्डिंग की पहली मंजिल की छत भी गिर गई।
3 of 9
मेरठ में हादसा
- फोटो : Amar Ujala
बताया गया कि जिस मकान में फैक्टरी संचालित थी, उसके पास ही सत्यकाम स्कूल है। विस्फोट स्कूल के समय से पहले हुआ अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। विस्फोट से तीन मकान गिरने के साथ दूर-दराजों के मकान भी हिल गए। सत्यकाम स्कूल के अलावा आसपास के कई मकानों के शीशे टूट गए।
4 of 9
फैक्टरी में विस्फोट।
- फोटो : अमर उजाला
एटीएस की टीम ने भी मौके पर पहुंच कर जांच की। एटीएस की टीम की प्रथम दृष्टया जांच में मौके से विस्फोटक सामग्री मिलने की पुष्टि हुई है। एटीएस ने मौके से मिली सामग्री को बच्चों की बंदूक में लगने वाली मिसाइल माना है।
5 of 9
जिंदा तड़पते रहे मजदूर।
- फोटो : अमर उजाला
उधर, ऊर्जा राज्य मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर ने चल रही फैक्टरी की जांच कराने के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है। वहीं, गाजियाबाद से एनडीआरएफ की टीम डॉग स्क्वायड के साथ मौके पर पहुंची। इस दौरान टीम कई घंटों तक राहत बचाब कार्य में जुटी रही।