{"_id":"60dc52488d132b088a5751f2","slug":"up-news-pn-talwar-father-of-martyr-major-manoj-talwar-is-death-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ : शहीद मेजर मनोज तलवार के पिता का निधन, आज हुआ अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ : शहीद मेजर मनोज तलवार के पिता का निधन, आज हुआ अंतिम संस्कार
Wed, 30 Jun 2021 06:34 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 30 Jun 2021 06:34 PM IST
सार
लंबे समय से बीमार चल रहे शहीद मेजर मनोज तलवार के पिता पीएन तलवार का निधन हो गया। आज उनका अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
मेरठ में आज अंतिम संस्कार हुआ।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
शहीद मेजर मनोज तलवार के पिता पीएन तलवार (85 वर्ष) का मंगलवार रात करीब साढ़े 11 बजे निधन हो गया। वह लंबे समय से शुगर के मरीज थे। डिफेंस कॉलोनी स्थित आवास में वह परिवार के साथ रह रहे थे, पिछले काफी समय से बाहरी लोगों से मिलना-जुलना कम कर दिया था। आज उनका अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
मेजर मनोज तलवार कारगिल की लड़ाई में 13 जून 1999 को शहीद हो गए थे। पार्थिव शरीर घर आया तो मुजफ्फरनगर तक से लोग यहां आए। कई किलोमीटर तक सड़क पर पैर रखने की जगह नहीं थी। जब तक सूरज चांद रहेगा, मनोज तेरा नाम रहेगा... नारे गूंज रहे थे। मनोज तलवार के पिता पीएन तलवार सेना कैप्टन रहे।
विज्ञापन