योगी सरकार के फैसला की जमकर सराहना, बोले- पूरे देश में बनना चाहिए ये कानून
अगर कोई व्यक्ति अपना नाम, पता और धर्म छिपा कर विवाह करता है, तो यह सरासर गलत है और पूरी तरह अमान्य है। इस धोखे के बाद उस लड़की पर मजबूरन किसी दूसरे धर्म को थोपना, उससे भी बड़ा अपराध है। ऐसे कुकृत्य करने वाले तत्वों पर योगी सरकार का फैसला नकेल कसने वाला है। धर्मांतरण अध्यादेश के पक्ष में लोगों ने यह बात कही।
अन्य राज्यों में भी बने कानून
बागपत के बड़ौत में मीनाक्षी जैन का कहना है कि योगी सरकार का फैसला सराहनीय है। देश के अन्य राज्यों में भी लव जिहाद को रोकने के लिए कानून बनना चाहिए। जिससे बहन-बेटियों के साथ छल न हो पाए।
बच्चों को संस्कारित किया जाए
रूबी राठी का कहना है कि लव जिहाद को रोकने के लिए कानून से ज्यादा पारिवारिक वातावरण को सुधारने की आवश्यकता है। घर में माता-पिता का आचरण ऐसा हो कि बच्चों में अच्छी आदतों का विकास हो। बच्चों को संस्कारित किया जाए।
सामाजिक बहिष्कार जरूरी
रवि बालियान का कहना है कि प्रेम व्यक्तिगत विषय है, परंतु धोखा देकर, नाम बदलकर, धर्म छिपाकर विवाह करना दंडनीय अपराध होना चाहिए। लव जिहाद करने वाले महिला की स्वतंत्रता को छीनने के साथ गंगा-जमुनी संस्कृति को नष्ट कर रहे हैं। इस प्रकार के काम करने वालों का सामाजिक बहिष्कार होना चाहिए।
यह भी पढ़ें: यूपी: बसपा नेता सहित आठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज, 38 लाख रुपये की धोखाधड़ी का है मामला
दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जरूरी
धीरज का कहना है कि लव जिहाद कुछ लोगों की विकृत मानसिकता का परिणाम है, जिसका अंजाम कई महिलाएं भुगत चुकी हैं। इस तरह की मानसिक विकृति को रोकने के लिए कठोर कार्रवाई होनी चाहिए।
छल से फंसाया जाता है युवतियों को
छछरपुर गांव के प्रधान अनिल कुमार एडवोकेट का कहना है कि युवतियों को प्रेम के नाम पर धोखे से फंसाया जाता है। इसकी परिणति धर्म परिवर्तन, शोषण के रूप में होती है। महिला अधिकारों की रक्षा एवं शोषण से मुक्ति के लिए इस प्रवृत्ति को रोकना आवश्यक है।
18 साल से लव जिहाद के खिलाफ उठा रहे आवाज
हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष अंकित बड़ौली का कहना है कि मंच 18 वर्षों से लव जिहाद के खिलाफ कानून बनाने की मांग कर रहा था। इस कानून के लागू होने से जबरदस्ती धर्म परिवर्तन की घटना नहीं होगी। पूरे देश में यह कानून बनाना चाहिए।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/