{"_id":"5fbe99358ebc3e9be3464333","slug":"up-news-nine-years-baby-girl-has-died-in-suspicious-condition-in-nirdhana-village-at-muzaffarnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: नौ साल की बच्ची की संदिग्ध हालात में मौत, गांव में फैली ये बात, अफसर भी हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: नौ साल की बच्ची की संदिग्ध हालात में मौत, गांव में फैली ये बात, अफसर भी हैरान
Wed, 25 Nov 2020 11:20 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 25 Nov 2020 11:20 PM IST
विज्ञापन
मुजफ्फनगर पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर में चरथावल के गांव निरधना में नौ साल की बच्ची की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। गांव में चर्चा है कि बच्ची ने मां द्वारा शादी में न ले जाए जाने के कारण फांसी लगाकर आत्महत्या की है, वहीं परिजनों ने तहरीर देकर हार्टअटैक से बच्ची की मौत का दावा करते हुए बिना किसी कार्रवाई के शव सुपुर्द-ए-खाक कर दिया।
विज्ञापन
चरथावल थाना क्षेत्र के गांव निरधना निवासी ग्रामीण करीब दो साल से सऊदी अरब में रहकर नौकरी करता है, जबकि उसकी पत्नी गांव में ही बच्चों के साथ रहती है।
मंगलवार शाम करीब चार बजे महिला गांव पावटी निवासी रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में गई थी। इसी दौरान देर रात घर पर मौजूद उसकी नौ साल की बेटी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना देकर बच्ची की लाश कमरे में पंखे पर लगे फांसी के फंदे पर लटका होना बताया, जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची, जहां लाश चारपाई पर पड़ी मिली।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: यूपी: मोस्ट वांटेड बदन सिंह बद्दो समेत तीन पर लगा गैंगस्टर, पहले हुई थी ये बड़ी कार्रवाई
विज्ञापन
वहीं, बच्ची द्वारा फांसी लगाए जाने पर पावटी से लौटी उसकी मां व चाचा ने लिखित तहरीर देकर पुलिस को बताया कि बच्ची की मौत हार्टअटैक या दौरा पड़ने से हुई है और वे इसमें किसी तरह की कार्रवाई नहीं चाहते हैं।
एसओ धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर शव को बिना पोस्टमार्टम कराए परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। बुधवार शाम शव को परिजनों द्वारा गमगीन माहौल में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/